×

Ranbir Kapoor ने Alia Bhatt को इस खास अंदाज में किया था प्रपोज, अब किया खुलासा

 

मनोरंजन न्यूज डेस्क। बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर कलाकार आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की जोड़ी को लोग काफी ज्यादा पसंद करते हैं। आपको बता दें कि यह कपल जल्द ही माता पिता बनने वाला है। शादी के 2 महीने बाद ही आलिया ने प्रेग्नेंसी का ऐलान किया था और अब ये दोनों अपने पहले बच्चे का स्वागत करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने इस साल 14 अप्रैल को एक दूसरे के साथ शादी रचाई थी। दोनों ने शादी से पहले अपनी लव लाइफ को हमेशा सीक्रेट रखा है। हालांकि ज आलिया भट्ट कॉफी विद करण सीजन 7 में पहुंची तो उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर कई बड़े खुलासे भी किए।

जिसमे उन्होंने सुहागरात के एक्सपीरियंस को भी शेयर किया। इसके अलावा रणबीर कपूर के प्रपोजल प्लानिंग के बारे में भी बताया। हालांकि आलिया के खुलासे पर रणबीर कपूर की प्रतिक्रिया सामने आई है। दरअसल बात ये है की फिल्म शमशेरा के प्रमोशन के दौरान जब रणबीर कपूर से पूछा गया कि, आलिया से प्रपोजल प्लानिंग को छुपाना कितना मुश्किल या चुनौतीपूर्ण था। तो रणबीर कपूर ने कहा कि यह मुश्किल नहीं था, बस किसी को मत बताना। अभिनेता ने कहा कि, ये एक बेहद खूबसूरत पल था, जो वाकई में काफी नेचुरल और बहुत ही व्यवस्थित रूप से प्लान किया गया था।

<a href=https://youtube.com/embed/UHYUeZ8JszQ?autoplay=1><img src=https://img.youtube.com/vi/UHYUeZ8JszQ/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px none; overflow: hidden;" width="640" height="360" frameborder="0">

आलिया भट्ट ने बताया था कि, जब रणबीर ने उन्हें प्रपोज किया था तब दोनों अपने फेवरेट प्लेस मसाई मारा में थे। रणबीर ने जब आलिया को जंगल के बीच प्रपोज किया तो उन्हें यकीन नहीं हुआ, सिर्फ इतना ही नहीं रणबीर ने इस पल को कैद करने के लिए कैमरामैन भी हायर किया था।

Karan Johar के चैट शो Koffee With Karan 7 में Kareena Kapoor के साथ शिरकत करेंगे Aamir Khan

जिससे आलिया भट्ट काफी ज्यादा प्रभावित हुई थी। अगर हम बात करें रणबीर कपूर के काम की तो उनकी फिल्म शमशेरा इसी 22 जुलाई को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। जिसमें रणबीर कपूर के अलावा वाणी कपूर और संजय दत्त लीड रोल में नजर आने वाले हैं।

ललित मोदी के साथ अफेयर की खबरों पर Sushmita Sen ने तोड़ी चुप्पी, किया बड़ा खुलासा

ललित मोदी के साथ Sushmita Sen के अफेयर की खबर पर भाई राजीव सेन ने तोड़ी चुप्पी