×

Raksha Bandhan trailer अक्षय कुमार की रक्षाबंधन का ट्रेलर देख फैंस कर रहे तारीफ

 
मनोरंजन न्यूज डेस्क। बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता अक्षय कुमार की फिल्म रक्षाबंधन का ट्रेलर रिलीज हो गया है। आपको बता दें कि फिल्म का ट्रेलर देखने के बाद कई फैंस ने इसे शानदार और बेहतरीन बताया है। अक्षय कुमार की फिल्म रक्षाबंधन का ट्रेलर रिलीज के बाद सोशल मीडिया पर चर्चा में बना हुआ है। ट्रेलर देखने के बाद आप फैंस अब फिल्म की रिलीज का बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ट्रेलर ने हर किसी को हिला कर रख दिया हैं।

अगर हम बात करें फिल्म रक्षाबंधन के ट्रेलर कि, अभिनेता अक्षय कुमार चार बहनों के भाई है और वह अपनी बहनों की शादी कराने की कोशिश कर रहे हैं। इस फिल्म में अभिनेत्री भूमि पेडणेकर अक्षय कुमार की गर्लफ्रेंड के रोल में नजर आई है। फिल्म का ट्रेलर काफी मजेदार और शानदार है।

<a href=https://youtube.com/embed/ye3faphq3MU?autoplay=1><img src=https://img.youtube.com/vi/ye3faphq3MU/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px none; overflow: hidden;" width="640" height="360" frameborder="0">


इसे देखने के बाद कई लोगों का ऐसा कहना है कि, ये फिल्म आमिर खान की लाल सिंह चड्ढा पर भारी पड़ने वाली है। ट्रेलर देखने के बाद कई फैंस ने फिल्म रक्षाबंधन की जमकर तारीफ कर रहे हैं। इसके अलावा ट्विटर पर भी फिल्म की तारीफ करने वालों का तांता लगा हुआ है। कोई इसे इमोशनल फिल्म बता रहा है, तो कोई इसे दिल छू लेने वाली फिल्म बता रहा है।


लोग अक्षय कुमार और उनके किरदार की भी जमकर तारीफ कर रहे हैं। लोगों द्वारा शेयर किए गए पोस्ट को आप यहां पर खुद देख सकते हैं। आपको बता दें कि रक्षा बंधन फिल्म इसी साल 11 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। फिल्म का निर्देशन आनंद एल रॉय ने किया है।