×

RRR के बाद राजामौली पुष्पा स्टार Allu Arjun के साथ बनाएंगे अगली फिल्म

 

मनोरंजन न्यूज डेस्क। साउथ फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता अल्लू अर्जुन इन दिनों अपनी फिल्म पुष्पा की सफलता का स्वाद चख रहे हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, उनकी फिल्म पुष्पा देशभर के सिनेमाघरों में ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। फिल्म ने रिलीज के बाद कई रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं। अब इसी बीच अभिनेता अल्लू अर्जुन के चाहने वालों के लिए एक अच्छी खबर आ रही है। खबरों के अनुसार ऐसा कहा जा रहा है कि, अल्लू अर्जुन जल्द ही बाहुबली से मशहूर डायरेक्टर एस एस राजामौली के साथ अगले प्रोजेक्ट में काम करने वाले हैं।

इस वक्त की आई ताजा खबर के अनुसार ऐसा कहा जा रहा है कि, एस एस राजामौली महेश बाबू के बाद अल्लू अर्जुन के साथ हाथ मिलाने जा रहे है। दोनों एक धमाकेदार प्रोजेक्ट को लेकर बातचीत कर रहे हैं। इस फिल्म को एस एस राजामौली के पिता केवी विजेंद्र प्रसाद ने लिखा है। सूत्रों के हवाले से आई खबरों में कहा जा रहा है कि, लॉकडाउन में एस एस राजामौली और केवी विजेंद्र प्रसाद दोनों को अपने आइडिया पर फिर से विचार करने और उन्हें राइटिंग कार्ड बनाने के लिए पूरा समय दिया है।

उनके पास एक सब्जेक्ट है। जिसमे अल्लू अर्जुन की प्रेजेंट गारंटी के तौर पर मिलती है। खबरों के अनुसार ऐसा कहा जा रहा है कि अल्लू अर्जुन और राजामौली इस मामले को लकर पहले भी कई बार मुलाकात कर चुके है। हालांकि अब मेकर्स की तरफ से इसका आधिकारिक तौर पर ऐलान किया जाना बाकी है।