Alia-Ranbir Wedding: Ranbir Kapoor और Alia Bhatt की शादी के बीच जगमगा रहा राज कपूर का बंगला
बॉलीवुड न्यूज डेस्क। बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर कलाकार रणबीर कपूर और आलिया भट्ट इन दिनों अपनी शादी की खबरों को लेकर सुर्खियों में बने हुए है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह दोनों ही कलाकार इसी अप्रैल के महीने में शादी के सात फेरे लेने जा रहे हैं। हालांकि अब तक दोनों की शादी को लेकर आधिकारिक तौर पर बयान नहीं दिया गया है। लेकिन उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही दोनों के परिवार शादी के बारे में ऐलान करेंगे। अब इसी बीच रणबीर कपूर के बंगले का एक वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
ये बंगला ऊपर से नीचे तक रोशनी से नहाया हुआ है। पेड़ों तक पर बिजली की लड़ियां लटकी दिखाई दे रही है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो सामने आने के बाद यह कहा जा सकता है कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के घर पर शादी की तैयारियां काफी जोरों शोरों से चल रही है।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी का जोड़ा भी तैयार हो चुका है और उनके घर पहुंच गया है। आलिया भट्ट अपनी शादी में सब्यसाची द्वारा डिजाइन किया डिजाइनर लहंगा पहनने वाली है। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट को शादी के जोड़ें में देखना उनके चाहने वालों के लिए काफी उत्साहित करने वाला है।