×

शादी के 6 साल बाद अपनी पत्नी से तलाक लेने जा रहे Raftaar, इस दिन तलाक के कागज पर करेंगे साइन

 

मनोरंजन न्यूज डेस्क। टीवी और बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े सेलेब्स के ब्रेकअप और पैचअप की खबरें सामने आती रहती है। आपको बता दें कि, कुछ समय पहले ही आमिर खान किरण राव और समांथा रूथ प्रभु नागा चैतन्य जैसे सैलाब का रिश्ता खत्म हो चुका है। अब इसी बीच एक और बड़े सेलेब्स के रिश्ते को लेकर खबर आ रही है। जिससे के बाद फैंस भी हैरान हो जाएंगे। अपने रैप सॉन्ग से लोगों के बीच अलग पहचान बनाने वाले सिंगर रफ्तार सिंह अब अपनी पत्नी कोमल वोहरा से तलाक लेने जा रहे हैं।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि रफ्तार सिंह और उनकी पत्नी कोमल वोहरा का तलाक शादी के 6 साल बाद होने जा रहा और यह दोनों ने हीं अपने रिश्ते को खत्म करने का फैसला कर लिया है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि रफ्तार और कोमल वोहरा ने साल 2016 में एक दूसरे के साथ शादी रचाई थी। दोनों का रिश्ता पिछले काफी समय से ठीक नहीं चल रहा है, जिसकी वजह से अब दोनों अलग होने जा रहे है। आपको बता दें कि साल 2020 में ही उन्होंने तलाक के लिए अर्जी दाखिल की थी।

Celebs review जुग जुग जियो देखने के बाद बॉलीवुड सेलेब्स बोलें, क्या फिल्म है दिल छू लेने वाली

लेकिन कोरोना के कारण दोनों का तलाक नहीं हो सका। रफ्तार पिछले लंबे वक्त से अपनी पत्नी से दूरी बनाए हुए है। काफी समय तक अलग रहने के बाद यह दोनों तलाक लेने जा रहे हैं। सूत्रों के हवाले से आई खबरों में कहा जा रहा है कि, रफ्तार और कोमल अपनी लाइफ में आगे बढ़ चुके हैं। खबरों में यह भी है कि इसी 6 अक्टूबर को तलाक के कागज पर कोमल और रफ्तार साइन करने वाले हैं। सिर्फ इतना ही नहीं रफ्तार और कोमल ने अपने-अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी एक दूसरे को अनफॉलो कर दिया इसके अलावा अपनी शादी की तस्वीरें भी डिलीट कर दी है।

Charu Asopa ने Rajeev Sen के साथ अपने तलाक की खबरों को लेकर तोड़ी चुप्पी

Ibrahim Ali Khan को नहीं बल्कि इस शख्स को डेट कर रही Palak Tiwari