×

जल्द बेटी के साथ भारत आएंगी Priyanka Chopra, आ रही ऐसी खबरें

 

बॉलीवुड न्यूज डेस्क। बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा इन दिनों कई प्रोजेक्ट में व्यस्त हैं। बता दें कि, वह आने वाले दिनों में कई फिल्मों में नजर आने वाली है। जिसकी शूटिंग अभिनेत्री जल्दी शुरू करेंगी। प्रियंका चोपड़ा के अपकमिंग प्रोजेक्ट में उनकी बॉलीवुड जी ले जरा भी शामिल है। इसकी शूटिंग के लिए प्रियंका चोपड़ा जल्द ही भारत वापस आएंगी। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, फिल्म का आधिकारिक तौर पर ऐलान काफी समय पहले ही मेकर्स ने कर दिया था।

फिल्म में प्रियंका चोपड़ा के साथ बॉलीवुड की दो दिग्गज अभिनेत्री आलिया भट्ट और कैटरीना कैफ भी लीड रोल में नजर आएंगी। आपको बता दें कि फिल्म फिल्म की शूटिंग काफी समय पहले ही शुरू हो जाती लेकिन कोरोना वायरस महामारी के चलते इसकी शूटिंग में देरी हुई है। आपको बता दें कि, जी ले जरा फिल्म का निर्देशक फरहान अख्तर करने जा रहे हैं।

इसकी शूटिंग इसी साल सितंबर के महीने में शुरू की जाएगी। जिसके लिए प्रियंका चोपड़ा भारत वापस आएगी। कयास यह भी लगाया जा रहा है कि जब प्रियंका चोपड़ा अपनी फिल्म जी ले जरा की शूटिंग के लिए भारत आएंगी तो उस वक्त उनकी बेटी भी साथ आएगी।

बता दें कि, फिल्म की कहानी तीन महिलाओं को पर आधारित है। जो पूरे भारत में एक रोड ट्रिप के साथ रीयूनियन की प्लानिंग बना रही हैं। इसके अलावा प्रियंका चोपड़ा टेक्स्ट फॉर यू, सीटाडेल जैसी कई फिल्मों में नजर आएंगी।