×

Priyanka Chopra ने दिखाई बेटी मालती की झलक, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीर

 

मनोरंजन न्यूज डेस्क। बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की देसी गर्ल और ग्लोबल आइकन बन चुकी प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहती है और वो आए दिन अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती है। जिसे उनके चाहने वाले काफी ज्यादा पसंद करते हैं। आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा ने साल 2022 की शुरुआती महीने जनवरी में एक बेटी की मां बनी थी। इस बात की जानकारी सोशल मीडिया पर प्रियंका चोपड़ा और उनके अमेरिकन पति निक जोनस ने अपने फैंस के साथ दी थी।

उन्होंने बताया था कि, उनके घर एक प्यारी सी बेटी ने जन्म लिया है। प्रियंका चोपड़ा जब से मां बनी है तभी से उनके चाहने वाले उनकी बेटी मालती की झलक देखने के लिए बेताब है। हालांकि अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने कई बार अपनी बेटी मालती की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है, लेकिन किसी भी तस्वीर में उनकी बेटी का चेहरा नहीं दिखाई दे रहा है। अब हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने अपनी मां मधु चोपड़ा के साथ एक बेहद प्यारी तस्वीर शेयर किया और इसी तस्वीर में उनकी बेटी मालती की झलक भी दिखाई दे रही हैं।

बता दे कि प्रियंका ने अपनी मां मधु चोपड़ा के जन्मदिन के मौके पर तस्वीर शेयर की है। जिसमे नन्हीं मालती अपनी नानी मां की गोद में दिखाई दे रही है। प्रियंका ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए एक लंबा चौड़ा नोट भी लिखा है।

तस्वीर में दोनों मां बेटी काफी खुश नजर आ रही है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, अभिनेत्री की बेटी करीब 6 महीने की पूरी हो चुकी है। अगर हम बात करें प्रियंका चोपड़ा के काम की तो वो आने वाले दिनों में कई बॉलीवुड और हॉलीवुड प्रोजेक्ट में नजर आने वाली हैं।