×

Priyanka Chopra ने फैंस के साथ शेयर की गुडन्यूज, देखें वीडियो

 
मनोरंजन न्यूज डेस्क। बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा अपने सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर अक्सर सुर्खियों में बनी रहती है। कई बार अभिनेत्री ने अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर कर सुर्खियां बटोरी हैं। अब इसी बीच प्रियंका चोपड़ा एक खास वजह से सुर्खियों में है।

दरअसल बात ये है कि, बॉलीवुड में अपनी धाक जमाने के बाद प्रियंका चोपड़ा हॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत कर चुकी है और उन्होंने विदेश में अपना बिजनेस शुरू कर दिया। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पिछले साल सोना नाम का एक रेस्टोरेंट खोला है। इसी को आगे बढ़ाते हुए सोना होम नामक एक नया व्यवसाय शुरू किया है। प्रियंका चोपड़ा ने अपने इस नए वेंचर की झलक सोशल मीडिया पर शेयर की। दरअसल बात यह है कि उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर सोना होम की जानकारी देते हुए एक वीडियो शेयर किया है।

जिसमे अभिनेत्री ने बताया है कि सोना होम के को फाउंडर मनीष गोयल के साथ होमवेयर्स लाइन की चीजों को देखते हुए नजर आ रही हैं। अपने इस वेंचर के बारे में बात करते हुए प्रियंका चोपड़ा ने कहा कि, इंडिया में हमारा कल्चर फैमली को लेकर है, कम्युनिटी है, लोगों को साथ लाना है और यही मेरे लिए सोना होम का मकसद है। प्रियंका चोपड़ा ने अपने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा कि, मुझे सोना होम को इंट्रोड्यूस करते हुए बहुत गर्व हो रहा है। इंडिया से आना और अमेरिका को अपना दूसरा घर बनाना काफी चैलेंजिंग था। लेकिन मेरे मेरी ने मुझे ऐसी जगह पहुंचा दिया। जहां मुझे दूसरी फैमिली और फ्रेंड्स मिल गए। अगर हम बात करें प्रियंका चोपड़ा के काम की तो वह आने वाले दिनों में कई बॉलीवुड और हॉलीवुड फिल्मों में नजर आने वाली हैं।