×

पति Nick Jonas के साथ रोमांटिक वेकेशन पर निकली Priyanka Chopra, देखें तस्वीरें

 

मनोरंजन न्यूज डेस्क। बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की देसी गर्ल और ग्लोबल आइकन बन चुकी प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपने पति निक जोनस के साथ खूब मस्ती कर रही हैं। जी हां आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, प्रियंका चोपड़ा अपने व्यस्त दिनचर्या से समय निकालकर पति निक जोनस के साथ वेकेशन मना रही है। इस दौरान की कुछ तस्वीरें भी उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फैंस के साथ शेयर की है। जिसे उनके चाहने वाले काफी पसंद कर रहे हैं।

इन तस्वीरों में प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक जोनस के साथ बोल्ड अंदाज में पोज दे रही और दोनों एक दूसरे के साथ प्यार भरे लम्हे को इंजॉय करते दिखाई दे रहे है। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने कुछ समय पहले ही अपने आधिकारिक सोशल मीडिया का इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर की है। इस तस्वीर में  अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा पति निक जोनस को किस करते दिखाई दे रहे हैं।

वहीं दूसरी तस्वीर में दोनों क्रूज पर बैठे पोज दे रही हैं। अगली तस्वीर में प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस बीच किनारे कपल पोज देते दिखाई दे रहे हैं। वहीं एक तस्वीर में प्रियंका चोपड़ा अपने टोंड लेग्स फ्लांट करती दिखाई दे रही हैं। सोशल मीडिया पर प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की ये तस्वीरें सामने आते ही सुर्खियों में है।

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

जिसमे अभिनेत्री खुलकर एंजॉय करती नजर आ रही है। आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा उन अभिनेत्रियों की लिस्ट में आती हैं जो सोशल मीडिया पर आप काफी ज्यादा एक्टिव रहती है और अपने फैंस के साथ तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।