Nick Jonas से शादी करने से पहले इन अभिनेताओं को डेट कर चुकी हैं Priyanka Chopra
मनोरंजन न्यूज डेस्क। बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री और ग्लोबल आइकन बन चुकी प्रियंका चोपड़ा का आज जन्मदिन है। 18 जुलाई 2022 को प्रियंका चोपड़ा ने अपनी जिंदगी के 40 साल पूरे कर लिए हैं। प्रियंका चोपड़ा ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी, इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड में अभिनेता सनी देओल के साथ फिल्म द हीरो के जरिया अपने अभिनय करियर की शुरुआत की। लेकिन प्रियंका चोपड़ा को फिल्म अंदाज के जरिए पहचान मिली। प्रियंका चोपड़ा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी अक्सर चर्चा में रही। आपको बता दें कि, निक जोनस के साथ शादी करने से पहले प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड के कई नामी चेहरे को डेट कर चुकी है। इस लिस्ट में अक्षय कुमार और शाहरुख खान जैसे कई कलाकारों के नाम शामिल है।
असीम मर्चेंट
मॉडलिंग करियर के दौरान प्रियंका चोपड़ा असीम मर्चेंट को डेट कर चुकी है। इसके कुछ समय बाद ही उन्होंने असीम के साथ ब्रेकअप कर दूरी बना ली थी।
हरमन बावेजा
इसके बाद प्रियंका चोपड़ा का नाम हरमन बावेजा के साथ बावेजा के साथ भी जोड़ा गया। हरमन और प्रियंका करीब 5 साल तक रिलेशनशिप में रहे, लेकिन इन दोनों का जल्द ही ब्रेकअप हो गया था।
अक्षय कुमार
इसके बाद प्रियंका चोपड़ा का रिलेशन अभिनेता अक्षय कुमार के साथ था। अक्षय कुमार और प्रियंका चोपड़ा ने एक साथ कई फिल्मों में काम किया, फिल्मों में काम करते करते दोनों एक दूसरे को डेट करने लगे थे। लेकिन बाद में दोनों का ब्रेकअप का हो गया।
शाहिद कपूर
अक्षय कुमार के बाद प्रियंका चोपड़ा के लिंकअप की खबरें अभिनेता शाहिद कपूर के साथ भी था। कहा जा रहा था कि, ये दोनों एक दूसरे के साथ लिव इन रिलेशनशिप में भी रहे। हालांकि इनका रिश्ता ज्यादा समय तक टिक नहीं पाया।
शाहरुख खान
इसके बाद प्रियंका का नाम अभिनेता शाहरुख खान के साथ भी जुड़ा। दोनों के नजदीक आने की खबरों ने सभी को हैरान कर दिया था, फिल्म डॉन के बाद शाहरुख खान और प्रियंका ने एक साथ किसी भी फिल्म में काम नहीं किया और आज दोनों ही अलग रहते हैं।
इसके बाद अभिनेत्री ने निक जोनस के साथ शादी कर ली, दोनों ने एक दूसरे को काफी समय तक डेट करने के बाद साल 2018 में शादी कर ली। आज दोनों अपनी पर्सनल लाइफ में काफी खुश है।