×

RRR के मेकर के साथ अगली फिल्म के लिए Prabhas ने मिलाया हाथ

 

मनोरंजन न्यूज डेस्क। साउथ फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर सुपरस्टार अभिनेता प्रभास को लेकर एक बड़ी खबर आ रही है। दरअसल बात यह है कि अभिनेता प्रभास ने अगले प्रोजेक्ट के लिए हामी भर दी है और वो ट्रिपल आर के मेकर के साथ हाथ मिलाने जा रहे हैं। प्रभास जल्द ही फिल्म राजा डीलक्स में नजर आने वाले हैं। जिसका निर्देशन मारुति करेंगे, फिल्म को लेकर पिछले काफी समय से अलग अलग तरह की खबरें सामने आ रही थी। हालांकि इसी बीच खबर आई थी कि, अभिनेता प्रभास फिल्म का हिस्सा नहीं है।

सुनने में आया था कि, मारुति की हालिया रिलीज फिल्म के फ्लॉप होने के की वजह से सुपरस्टार अभिनेता प्रभास ने डायरेक्टर की अगली फिल्म से पल्ला झाड़ने का मन बना लिया है। हालांकि अब आई खबरों में खुद फिल्म के निर्माता कंपनी ने अपना आधिकारिक बयान दिया है। प्रभास द्वारा अभिनीत फिल्म का निर्देशन मारुति करेंगे। फिल्म को ट्रिपल आर के निर्माता कंपनी डीवीवी दन्या प्रोड्यूस कर रही है।

जाने कितने करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं Sushmita Sen और Lalit Modi

फिल्म के निर्माता प्रभास के साथ डायरेक्टर मारुति की एक सुपर नेचुरल एक्शन ट्रेलर फिल्म के जल्द शुरू होने की पुष्टि कर दी है। उन्होंने कहा कि फिल्म की शूटिंग इसी साल सितंबर से शुरू होने जा रही है। फिल्म की शूटिंग पूरे भारत में होने वाली है, फिल्म के लिए प्रभास ने 100 दिनों की तारीखें दी हैं। हालांकि डायरेक्टर मारुति भी फिल्म के प्री प्रोडक्शन के काम में व्यस्त हो गए। इसके अलावा प्रभास आने वाले दिनों में सलार और प्रोजेक्ट के जैसी फिल्मों में नजर आने वाले हैं।

समांथा रुथ प्रभु ने अक्षय कुमार के साथ किया ओ अंटावा गाने पर डांस, वायरल हो रहा वीडियो

<a href=https://youtube.com/embed/f_vbAtFSEc0?autoplay=1><img src=https://img.youtube.com/vi/f_vbAtFSEc0/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px none; overflow: hidden;" width="640" height="360" frameborder="0">

एक सोशल मीडिया पोस्ट से लाखों कमाती हैं Malaika Arora, जानकर आप भी होंगे हैरान