×

कान्स फिल्म फेस्टिवल में Pooja Hegde के साथ हुआ हादसा, अभिनेत्री ने बताई पूरी कहानी

 

मनोरंजन न्यूज डेस्क। साउथ फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री पूजा हेगड़े पहली बार कान्स फिल्म फेस्टिवल में नजर आ रही है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कान्स फिल्म फेस्टिवल 2022 की शुरुआत हो चुकी है। यह फेस्टिवल आगामी 28 मई तक चलने वाला है। इस फेस्टिवल में दुनिया भर की फिल्म इंडस्ट्री के सेलेब्स नजर आने वाले है। जिसमे भारतीय फिल्म इंडस्ट्री से भी शामिल है। इस लिस्ट में पूजा हेगड़े का नाम भी शामिल है। आपको बता दें कि यह पहली बार होगा जब पूजा हेगड़े कान फिल्म फेस्टिवल रेड कारपेट पर कदम रखने जा सकती है।

लेकिन इसी बीच अभिनेत्री पूजा हेगड़े के साथ कुछ ऐसा हो गया जिसे सुनने के बाद आप भी हैरान हो जाएंगे। दरअसल बात यह है कि साउथ एक्ट्रेस पूजा हेगड़े के साथ फ्रांस के फ्रेंच रिवेरा पर बहुत ही बड़ा हादसा हो गया। जिसकी वजह से उनका पूरा फैशन गेम बर्बाद हो गया। इस बात का खुलासा खुद अभिनेत्री ने एक खास बातचीत में किया है। पूजा हेगड़े एक बातचीत के दौरान बताती हैं कि हमने पूरा हेयर प्रोडक्ट मेकअप और अपने कपड़े खो दिए। शुक्र है कि वह अपनी रियल ज्वेलरी  इंडिया से लेकर आई थी जो उन्होंने पहनी हुई थी। हम यहां उतरे तो हमारे पास सिर्फ यही था। अभिनेत्री ने बताया कि उनके पास दुखी होने का भी समय नहीं था।

<a href=https://youtube.com/embed/ZAP6q_Zv-4g?autoplay=1><img src=https://img.youtube.com/vi/ZAP6q_Zv-4g/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px none; overflow: hidden;" width="640" height="360" frameborder="0">

उनसे ज्यादा उनकी मैनेजर पैनिक हो रही थी। अभिनेत्री ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि, मेरी टीम में काफी ज्यादा परेशान थी। मैं आउटफिट ढूंढ लूंगी और मेरी टीम यहां है, उन्होंने फिर नए हेयर प्रोडक्ट और नया मेकअप सही वक्त पर पूरा किया। सभी लोग अपना वक्त बचा रहे थे। अभिनेत्री ने खुलासा किया है कि, उन्होंने कोई लंच, ब्रेकफास्ट कुछ नहीं किया, दिन का पहला खाना रात में खाया। अभिनेत्री ने कहा कि रेड कारपेट अपीयरेंस उनके लिए बेहद हैक्टि था। मेरे हेयर स्टाइलिस्ट को फूड प्वाइजनिंग हो गई थी, तो वह मेरे बाल ठीक करते करते भाग रही थी। मेरे पास एक स्टैंडअप टीम है जिसकी वजह से मैं यहां हूं। आपको बता दें कि सिर्फ पूजा हेगड़े इन दिनों बॉलिवुड की कई अभिनेत्रियां कान्स फिल्म फेस्टिवल रेड कारपेट पर अपने हुस्न के जलवे बिखेरते नजर आ रही हैं।