×

Nagarjun के जन्मदिन पर मेकर ने फैंस को दिया सरप्राइज, फिल्म Brahmastra से सामने आया धांसू लुक

 

मनोरंजन न्यूज डेस्क। साउथ फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर सुपरस्टार अभिनेता नाथ अक्कीनेनी नागार्जुन आज यानी 29 अगस्त को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। उन्होंने अपनी जिंदगी के 63 साल पूरे कर लिए है। इस खास मौके पर उनके चाहने वालों के लिए एक बड़ी और खुशखबरी आई है। दरअसल बात ये है कि, नागार्जुन की जल्द ही रिलीज होने वाली फिल्म ब्रह्मास्त्र से मेकर्स ने उनके चाहने वालों को एक बड़ा सरप्राइज देते हुए अभिनेता को जन्मदिन की बधाई दी है।

धर्मा प्रोडक्शन ने अपने आधिकारिक अकाउंट पर फिल्म ब्रह्मास्त्र से नागार्जुन का एक वीडियो शेयर किया है। जिसमे नागार्जुन गुस्से में अपनी आंखें खोलते दिखाई दे रहे हैं। उनकी आंखों में नीला मंजर दिखाई दे रहा है। इतना ही नहीं हवा उड़कर अपनी मुट्ठी बांधे शक्ति को दर्शा रहे हैं। जो उनके पास है। फिल्म में अभिनय अनीश के रोल में नजर आने वाले हैं, जो नंदी आश्रित की शक्ति या 1000 नदियों की शक्ति रखता है।

भारतीय पौराणिक कथाओं के अनुसार नंदी एक बैल है, जो भगवान शिव का वाहन है। इस वीडियो को शेयर करते हुए मेकर्स ने लिखा कि, एक ऐसे अभिनेता के लिए जो अपनी हर भूमिका में ताकत और शक्ति लाता है। जन्मदिन मुबारक हो अक्किनेनी नागार्जुन।


आपको बता दें कि, फिल्म ब्रह्मास्त्र का निर्माण करण जौहर के बैनर तले किया गया। फिल्म में नागार्जुन के अलावा रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, अमिताभ बच्चन और मौनी रॉय जैसे कलाकार लीड रोल में नजर आने वाले हैं ।यह फिल्म 9 सितंबर को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।