सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा Nia sharma का नया अवतार
मनोरंजन न्यूज डेस्क। निया शर्मा टीवी इंडस्ट्री की उन अभिनेत्रियों के लिस्ट में आते हैं, जो अपने अपने लुक और स्टाइल को लेकर अक्सर सुर्खियों में बनी रहती है। इसके अलावा निया शर्मा सोशल मीडिया पर भी काफी ज्यादा एक्टिव रहती है। वो यहां अपनी तस्वीरें और वीडियो पर फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। अब इसी बीच अभिनेत्री निया शर्मा का एक अलग अवतार देखने को मिल रहा है।
दरअसल बात ये है कि, बीते दिन आईटीए अवार्ड के दौरान निया शर्मा ने भी शिरकत की थी। इस दौरान निया शर्मा का बेहद स्टाइलिश अंदाज में नजर आया था। वो नेटेड ड्रेस में स्टालिश नजर आ रही थी। निया शर्मा का व्हाइट कलर का नेटेड आउटफिट उनके लुक को स्टाइलिश बना रहा है।
अभिनेत्री निया शर्मा के इस स्टाइल को देखकर उनके फैंस भी हैरान और कई लोग उनके इस लुक की जमकर तारीफ भी कर रहे हैं। इस दौरान की तस्वीरें सोशल मीडिया पर आते ही सुर्खियों में है।
उनका ये अवतार फैंस को पसंद आया है। आपको बता दें कि आईटीए अवॉर्ड के दौरान कई सेलेब्स ने एंट्री की। जिसमे निया शर्मा के अलावा राखी सावंत, रश्मि देसाई, रणवीर सिंह जैसे सेलेब्स का नाम शामिल है।
Vidyut Jamwal का स्टंट देखकर हैरान हो जाएंगे आप, सामने आया वीडियो
टीवी कपल Divya Agarwal और Varun Sood का हुआ ब्रेकअप, अभिनेत्री ने पोस्ट शेयर कर किया खुलासा