×

Nayanthara और Vignesh Shivan की शादी की तारीख पक्की, इस दिन लेंगे सात फेरे

 

मनोरंजन न्यूज डेस्क। साउथ फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री नयनतारा इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में है। दरअसल बात यह है कि नयनतारा जल्द ही अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड और फिल्ममेकर विग्नेश शिवन के साथ शादी के साथ फेरे लेने वाली हैं इन दोनों की शादी को लेकर फैंस पिछले काफी समय से इंतजार कर रहे हैंं हालांकि अब इसी बीच एक बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है। दरअसल बात यह है कि नयनतारा और विग्नेश शिवन की शादी की तारीख तय हो चुकी है। ताजा खबरों के अनुसार बताया जा रहा है कि नयनतारा इसी 9 जून 2022 के दिन अपने बॉयफ्रेंड और फिल्ममेकर विग्नेश शिवन के साथ शादी के सात फेरे लेंगी।

दोनों ने मिलकर तिरुपति मंदिर में सात फेरे लेने की प्लानिंग की है। 9 जून 2022 के दिन होने वाली इस शादी में विग्नेश शिवन और नयनतारा के कुछ करीबी लोग ही शामिल होने वाले हैं। आपको बता दें कि तिरुपति मंदिर में शादी करने के बाद नयनतारा और विग्नेश शिवन इंडस्ट्री और अपने खास दोस्तों को एक शानदार पार्टी भी देंगे।

नयनतारा और विग्नेश शिवन के एक करीबी ने बताया कि नयनतारा और विग्नेश की शादी एक इंटीमेट अफेयर रहेगी। जिसमें दोनों के करीबी लोग ही शामिल होंगे। पहले इन दोनों ने भव्य शादी की योजना बनाई थी। लेकिन कुछ कारणों के चलते इस योजना को कैंसिल करना पड़ा। हालांकि आपको बता दें कि, विग्नेश और नयनतारा की तरफ से शादी की खबरों को लेकर आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की गई है।

<a href=https://youtube.com/embed/Q0QoCgbwPjs?autoplay=1><img src=https://img.youtube.com/vi/Q0QoCgbwPjs/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px none; overflow: hidden;" width="640" height="360" frameborder="0">