×

Akshay Kumar की फिल्म पृथ्वीराज के साथ जुड़ा Sanjay Dutt और Ranbir Kapoor का नाम

 

मनोरंजन न्यूज डेस्क। बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर कलाकार अक्षय कुमार की फिल्म पृथ्वीराज अगले महीने यानी 3 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। जिसका ट्रेलर बीते दिनों रिलीज किया गया था। फिल्म का ट्रेलर देखने के बाद फैंस इस फिल्म की रिलीज का बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हालांकि अब इसी बीच अक्षय कुमार के चाहने वालों के लिए एक अच्छी खबर आई है। दरअसल बात यह है कि अक्षय कुमार की फिल्म पृथ्वीराज के साथ रणबीर कपूर और संजय दत्त का नाम जुड़ने वाला है। दरअसल बात यह है कि दोनों अक्षय की फिल्म पृथ्वीराज में नहीं नजर आएंगे।

बल्कि दोनों अपनी फिल्म शमशेरा को पृथ्वीराज के साथ जोड़ रहे हैं। इस वक्त कि आई ताजा खबर के अनुसार ऐसा कहा जा रहा है कि अक्षय कुमार की फिल्म पृथ्वीराज जब 3 जून को थिएटर पर रिलीज की जाएगी तो इसके साथ ही रणबीर कपूर और संजय दत्त की फिल्म शमशेरा का टीजर दिखाया जाएगा। खबरों में बताया जा रहा है कि शमशेरा का टीजर काफी धमाकेदार है।

<a href=https://youtube.com/embed/33-CQdPHyjw?autoplay=1><img src=https://img.youtube.com/vi/33-CQdPHyjw/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px none; overflow: hidden;" width="640" height="360" frameborder="0">

जिसमे रणबीर कपूर, संजय दत्त और वाणी कपूर लीड रोल में नजर आने वाले हैं। आपको बता दें कि इससे पहले यशराज फिल्म्स ने अपने यूट्यूब चैनल पर फिल्म शमशेरा का टीजर जारी किया था। जिसमे संजय दत्त, वाणी कपूर और रणबीर कपूर के किरदार का खुलासा हुआ था। हालांकि अब शमशेरा का दूसरा टीजर 3 जून को पृथ्वीराज के साथ रिलीज होने जा रहा है। आपको बता दें कि फिल्म शमशेरा इसी 22 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।