×

Sushant Singh Rajput मामले में NCB ने कोर्ट में दाखिल किया आरोप, 12 जुलाई को होगी पेशी

 

मनोरंजन न्यूज डेस्क। बीते 14 जून को बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर और शानदार अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन को 2 साल हो गए हैं। आपको बता दें कि 14 जून 2020 को अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत को उनके मुंबई के बांद्रा वाले फ्लैट में मृत पाया गया था। अभिनेता के निधन की खबर सामने आते ही ना सिर्फ उनका परिवार बल्कि उनके फैंस भी हैरान थे। कई लोगों का ऐसा कहना था कि, अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने आत्महत्या नहीं की है, बल्कि उनका मर्डर हुआ है।

रिपोर्ट में ऐसा कहा जा रहा था कि अभिनेता ने सुसाइड किया है। अभिनेता के निधन के बाद उनके परिवार ने रिया चक्रवर्ती और शौविक चक्रवर्ती के साथ अन्य कई लोगों के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज करवाई थी। जिसके बाद लगातार तीन जांच एजेंसियां सीबीआई, एनसीबी और ईडी इस मामले की जांच कर रही थी। हालांकि अब एनसीबी यानी नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने कोर्ट में एक रिपोर्ट फाइल की है। अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के केस में नया अपडेट आया है।

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने कुछ ऐसा किया है, जिसका फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। कई दिनों बाद नया अपडेट सामने आया है कि, सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़े ड्रग्स मामले में मुंबई की विशेष अदालत ने अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शोविक चक्रवर्ती और अन्य के खिलाफ आरोप दाखिल किए है। जानकारी के अनुसार कोर्ट ने अभी तक रिया पर आरोप तय नहीं किया है, इस केस की अगली सुनवाई आगामी 12 जुलाई को होने जा रही है।

Shah Rukh Khan की फिल्म जवान में Nayanthara को कड़ी टक्कर दे सकती हैं बॉलीवुड की ये खूबसूरत हसीना

<a href=https://youtube.com/embed/GODAlxW5Pes?autoplay=1><img src=https://img.youtube.com/vi/GODAlxW5Pes/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px none; overflow: hidden;" width="640" height="360" frameborder="0">

गौरतलब है कि, बीते 14 जून 2022 को अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत को मुंबई के बांद्रा स्थित फ्लैट में फंदे पर लटका हुआ पाया गया था। जिसके बाद रिया चक्रवर्ती और उनके भाई सहित कई लोगों को हिरासत में भी लिया गया था। लेकिन कुछ दिनों बाद एक ही रिया को जमानत दे दी गई थी।

OTT प्लेटफार्म को लेकर बोलें John Abraham कहा, वो 299 रूपए में बिकने को तैयार नहीं

Esha Gupta का बोल्ड अंदाज देखकर फैंस हैरान, वायरल हो रही तस्वीरें