×

इस साल रिलीज होगी Manoj Bajpayee की वेब सीरीज द फैमिली मैन सीजन 3, आ रही ऐसी खबरें

 

मनोरंजन न्यूज डेस्क। साल 2022 की अगर मच अवेटेड वेब सीरीज की बात करें तो इस लिस्ट में सबसे पहले नाम मनोज बाजपेई की वेब सीरीज द फैमिली मैन सीजन 3 का आता है। जिसकी रिलीज का फैंस पिछले काफी समय से इंतजार कर रहे हैं। फैंस अभिनेता मनोज बाजपेई को फिर से श्रीकांत के रोल में देखने के लिए उत्साहित हैं। हालांकि अब लगता है फैंस का ये इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है। दरअसल बात ये है कि, मेकर्स ने वेब सीरीज फैमिली मैन सीजन 3 की रिलीज डेट का आधिकारिक तौर पर ऐलान कर दिया है।

ताजा खबरों के अनुसार ऐसा कहा जा रहा है कि, मनोज बाजपेई की वेब सीरीज द फैमिली मैन सीजन 3 इस साल नवंबर के महीने में ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेज़न प्राइम वीडियो पर रिलीज की जा सकती है। हालांकि आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अब तक मेकर की तरफ से द फैमिली मैन सीजन 3 की रिलीज डेट को लेकर आधिकारिक तौर पर कोई बयान जारी नहीं किया गया है, लेकिन खबरों में ऐसा कहा जा रहा है।

आपको बता दें कि इस वेब सीरीज में अभिनेता मनोज बाजपेई के अलावा बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कई कलाकार नजर आने वाले हैं। जिसमे प्रियामणि और श्रेया धनवंतरी जैसे कलाकार शामिल होंगे। बता दें कि, द फैमिली मैन वेब सीरीज के दो सीजन रिलीज हो चुके और इन दोनों सीजन को दर्शकों की तरफ से बेशुमार प्यार मिला है। जिसकी वजह से मेकर्स ने द फैमिली मैन सीजन 3 बनाने की प्लानिंग की।

<a href=https://youtube.com/embed/XatRGut65VI?autoplay=1><img src=https://img.youtube.com/vi/XatRGut65VI/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px none; overflow: hidden;" width="640" height="360" frameborder="0">