अर्जु्न कपूर को अकेला छोड़कर गोवा में मस्ती कर रही Malaika Arora
Updated: Jul 14, 2022, 16:53 IST
मनोरंजन न्यूज डेस्क। बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में है। आपको बता दें कि, मलाइका अरोड़ा बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर के साथ रिलेशनशिप में है। दोनों ने अपने रिलेशनशिप को सार्वजनिक तौर पर स्वीकार कर लिया है और अक्सर एक दूसरे के साथ अपनी तस्वीरें और वीडियो फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं। अब इसी बीच मलाइका अरोड़ा अपने एक वीडियो की वजह से चर्चा में है।
दरअसल बात यह है कि अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में मलाइका अरोड़ा दो अलग अलग अलग अवतार में नजर आ रही है। अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा के इस वीडियो को जिसने भी देखा वो हैरान नजर आ रहा है। उनका ये वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। आपको बता दें कि मलाइका अरोड़ा बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की उन अभिनेत्रियों की लिस्ट में आती है।