×

Mahesh Babu के बयान, बॉलीवुड उन्हें अफोर्ड नहीं कर सकता पर आई Mukesh Bhatt की प्रतिक्रिया

 

मनोरंजन न्यूज डेस्क। साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार अभिनेता महेश बाबू इन दिनों एक विवादों में है। दरअसल बात यह है कि हाल ही में महेश बाबू ने फिल्म मेजर के प्रमोशन इवेंट के दौरान बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री को लेकर विवादित बयान दे दिया है। जिसकी वजह से भारतीय फिल्म इंडस्ट्री हिल गई है। दरअसल बात यह है कि मेजर फिल्म के लॉन्च इवेंट पर महेश बाबू ने कहा कि, उन्हें बॉलीवुड में काम करने का शौक नहीं है। क्योंकि यह इंडस्ट्री उन्हें अवार्ड नहीं कर सकती है। साउथ सुपरस्टार महेश बाबू की यह बात कई लोगों को रास नहीं आई, इस बयान पर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रिया भी सामने आ रही है।

अब इसी बीच मशहूर फिल्ममेकर और डायरेक्टर मुकेश भट्ट की प्रतिक्रिया भी सामने आई है। मुकेश भट्ट ने कहा कि, अगर बॉलीवुड उन्हें अफोर्ड नहीं कर सकता तो यह अच्छी बात है। मुकेश भट्ट ने कहा कि अगर बॉलीवुड उनकी फीस अफोर्ड नहीं कर सकता तो यह अच्छी बात है। मैं उन्हें शुभकामनाएं देता हूं। वो जहां से आते हैं मैं उनका सम्मान करता हूं। वह बहुत ही टैलेंटेड इंसान है और समय के साथ उन्होंने खुद पर मेहनत भी किया। वह काफी सफल एक्टर है और अगर बॉलीवुड इंडस्ट्री उनकी उम्मीदों पर खरी नहीं उतरती है। तो इसमें कोई गलत बात नहीं है।

<a href=https://youtube.com/embed/tVr9v3o7iHY?autoplay=1><img src=https://img.youtube.com/vi/tVr9v3o7iHY/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px none; overflow: hidden;" width="640" height="360" frameborder="0">

मैं शुभकामनाएं देता हूं हर किसी की अपनी सोच होती है। आपको बता दें कि महेश बाबू के बॉलीवुड को लेकर बयान देने के बाद जब उनकी आलोचना की गई तो खुद अभिनेता ने इस पर सफाई भी पेश की। उन्होंने कहा कि उनके शब्दों को मीडिया ने काफी बढ़ा चढ़ा कर पेश किया है। उनका मतलब बॉलीवुड को नीचा दिखाने का नहीं था। वह बॉलीवुड इंडस्ट्री का सम्मान करते हैं।