×

Laal Singh Chaddha trailer इमोशन से भरपूर है आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा का ट्रेलर

 

मनोरंजन न्यूज डेस्क। बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार अभिनेता आमिर खान की चर्चित फिल्म लाल सिंह चड्ढा का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। आपको बता दें कि फिल्म का ट्रेलर रविवार की रात आईपीएल मैच के फिनाले पर रिलीज किया गया था। जिसको लेकर मेकर ने काफी समय पहले ही ऐलान कर दिया था। फिल्म लाल सिंह चड्ढा में आमिर खान के साथ करीना कपूर खान, मोना सिंह और नागा चैतन्य जैसे कलाकार लीड रोल में नजर आने वाले हैं।

लाल सिंह चड्ढा का ट्रेलर काफी शानदार है और इसे देखने के बाद फैंस भी इसी जबरदस्त तारीफ कर रहे है। लाल सिंह चड्ढा का ट्रेलर देखने के बाद कई लोगों ने अपनी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए इसे शानदार बताया है।

<a href=https://youtube.com/embed/R6savS7m0Fg?autoplay=1><img src=https://img.youtube.com/vi/R6savS7m0Fg/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px none; overflow: hidden;" width="640" height="360" frameborder="0">

अगर हम बात करें फिल्म के ट्रेलर की तो इसमे आमिर खान के किरदार को बचपन से लेकर जवानी तक का सफर दिखाया गया है। आमिर खान एक लुक में सिख, दूसरे लुक में सेना के जवान के रूप में नजर आते है।

लाल सिंह चड्ढा का ट्रेलर देखने के बाद ये कहा जा सकता है कि इस फिल्म की कहानी हट के है। जो अब तक शायद बॉलीवुड में नही दिखाई गई है। फिल्म में मोहना सिंह ने आमिर खान की मां का रोल निभाया है। जबकि करीना कपूर खान उनकी गर्लफ्रेंड के रोल में नजर आती हैं।

फिल्म लाल सिंह चड्ढा का ट्रेलर काफी भावुक कर देने वाला है। फिल्म को लेकर लोगों का कहना है ये शानदार होगी और लोगों को भावुक कर देगी। बता दें कि, लाल सिंह चड्ढा फिल्म हॉलीवुड की मशहूर फिल्म फॉरेस्ट गंप का हिंदी रीमेक बताई जा रही है। आमिर खान की यह फिल्म आगामी 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी जिसका निर्देशन अद्वैत चंदन ने किया है।