×

इन फिल्मों से बॉक्स आफिस पर धमाका करने वाली हैं Kriti Sanon

 

मनोरंजन न्यूज डेस्क। बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री कृति सेनन अपने टैलेंट के लिए जानी जाती है। उन्होंने अपने अभिनय से लोगों को प्रभावित किया है। यही कारण है कि आज कृति सेनन बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्रियों की लिस्ट में आती है और उनके पास एक के बाद एक कई प्रोजेक्ट है। जिसके जरिए वह बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने वाली है। आज हम आपको अपने लेख में कृति सेनन की अपकमिंग फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं।

चुरिया
चुरिया नाम की फिल्म में कृति सेनन लीड रोल में नजर आएंगी। इसका निर्माण विशाल भारद्वाज पिक्चर्स तले किया जा रहा है। यह एक वुमन सेंट्रिक ड्रामा फिल्म होने वाली है। जिसमे एक कृति सेनन के अलावा वाणी कपूर और सोनाक्षी सिन्हा भी लीड रोल में नजर आने वाली हैं।

आदि पुरुष
कृति सेनन जल्द ही प्रभास और सैफ अली खान द्वारा अभिनीत फिल्म आदि पुरुष में नजर आने वाली हैं। जिसका निर्देशन ओम राउत ने किया है। यह फिल्म अगले साल 12 जनवरी को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।

गणपत पार्ट वन
कृति सेनन जल्द ही टाइगर श्रॉफ के साथ फिल्म गणपत में नजर आएंगी। जिसका निर्देशन आनंद एल रॉय करने वाले हैं। यह एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म होगी।

भेड़िया
अभिनेत्री कृति सेनन जल्द ही अभिनेता वरुण धवन के साथ फिल्म भेड़िया में नजर आने वाली हैं। जिसका पहला लुक और टीजर भी सामने आ चुका है। यह फिल्म इसी साल 25 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।

शहजादा
कृति सेनन अभिनेता कार्तिक आर्यन के साथ फिल्म शहजादा में नजर आएंगी। जिसकी शूटिंग पूरी हो चुकी है और फिल्म का निर्देशन रोहित धवन कर रहे हैं।