×

जाने कितने करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं Sushmita Sen और Lalit Modi

 

मनोरंजन न्यूज डेस्क। बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री सुष्मिता सेन इन दिनों पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में है। दरअसल बात यह है कि अभिनेत्री सुष्मिता सेन इन दिनों ललित मोदी को डेट कर रही है। बता दें कि, ललित मोदी ने खुद अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर सुष्मिता सेन के साथ अपनी कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए ऐलान किया था कि, ये दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। इसके साथ ही ललित मोदी ने सुष्मिता सेन को अपनी बेटर हाफ बताया था। हालांकि अब इसी बीच अभिनेत्री सुष्मिता सेन को लोग ट्रोल कर रहे हैं। सुष्मिता सेन को गोल्ड डिगर के नाम से और कई सारे मीम्स बना रहे हैं। लोग इस रिलेशनशिप को लेकर अलग-अलग बातें भी कर रहे है। इसी बीच आज हम आपको अपने लेख में बताने जा रहे हैं कि, दोनों में से कौन सबसे ज्यादा अमीर है।

ललित मोदी
अगर हम बात करें ललित मोदी की तो ललित मोदी के परिवार का लंबा चौड़ा बिजनेस है। जिसमे शराब, सिगरेट और पान मसाला के फेमस ब्रांड और रिटेल स्टोर, रेस्टोरेंट्स चेन और ट्रैवल कंपनियां है। ललित मोदी लंदन में एक बंगले में रहते हैं। जो 7000 स्क्वायर फीट में फैला हुआ है। उनके बंगले में 8 बेडरूम हैं। ललित मोदी के पास 4500 करोड़ की उनकी संपत्ति है।

सुष्मिता सेन
वहीं अगर हम बात करें अभिनेत्री सुष्मिता सेन की सालाना आय की तो उनकी सालाना लगभग 9 करोड़ रूपए है। वो हर महीने 60 से 70 लाख कमाती है। खबरों के अनुसार सुष्मिता सेन के पास 100 करोड रुपए की संपत्ति है और उनके पास मुंबई में एक आलीशान बंगला भी है। अभिनेत्री के पास कई लग्जरी कार है। जिसमें उनके पास बीएमडब्ल्यू 7 सीरीज है। जिसकी कीमत करीब 1.42 करोड रुपए के आसपास है। सुष्मिता सेन एक फिल्म का करीब 3 से 4 करोड रुपए चार्ज करती हैं।