×

Kartik Aaryan ने शुरू की फिल्म शहजादा की शूटिंग, इंस्टा पोस्ट शेयर कर दी जानकारी

 

मनोरंजन न्यूज डेस्क। बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता कार्तिक आर्यन इन दिनों अपनी फिल्म भूल भुलैया 2 की सफलता का स्वाद चख रहे हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, उनकी फिल्म भूल भुलैया 2 को रिलीज हुए बॉक्स ऑफिस पर एक महीने से ज्यादा वक्त हो चुके है। लेकिन इसके बावजूद भी फिल्म बॉक्स आफिस पर अच्छी खासी कमाई कर रही है। फिल्म भूल भुलैया 2 बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ रुपए का आंकड़ा आसानी से पार कर चुकी है।

फिल्म भूल भुलैया 2 की अपार सफलता के बाद अब अभिनेता कार्तिक आर्यन अपनी अगली फिल्म की तैयारी शुरू कर दी है। वो जल्द ही फिल्म शहजादा में नजर आने वाले हैं। ऐसे में अभिनेता ने फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है। शहजादा फिल्म से संबंधित पोस्ट वो लगातार सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं। कार्तिक आर्यन ने बताया कि, उन्होंने अपनी इस फिल्म में शहजादा की शूटिंग शुरू कर दी है। बता दें कि, इससे पहले फिल्म की शूटिंग मॉरीशस में की गई थी और इसकी शूटिंग शुरू की जा रही है।

अभिनेता कार्तिक आर्यन ने कई तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इन तस्वीरों में एक गिलास ड्रिंक दिख रहा है, दूसरी तस्वीर में अभिनेता कार्तिक आर्यन क्लिपबोर्ड दिखाई दे रहा है। तस्वीर शेयर करते हुए अभिनेता करते कार्तिक आर्यन ने लिखा कि, शहजादा ड्रिंक्स।

<a href=https://youtube.com/embed/P2KRKxAb2ek?autoplay=1><img src=https://img.youtube.com/vi/P2KRKxAb2ek/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px none; overflow: hidden;" width="640" height="360" frameborder="0">

आपको बता दें कि, शहजादा एक एक्शन फिल्म है। जिसमें कार्तिक आर्यन एक्शन करते दिखाई देंगे। फिल्म का निर्देशन रोहित धवन ने किया है। फिल्म में कार्तिक आर्यन के अलावा कृति सेनन लीड रोल में नजर आने वाली हैं, जो इससे पहले कार्तिक के साथ फिल्म लुका छुपी में नजर आ चुकी हैं।