×

Karan Johar के साथ अपने विवाद पर पहली बार Kartik Aaryan ने तोड़ी चुप्पी

 

बॉलीवुड न्यूज डेस्क। बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता कार्तिक आर्यन इन दिनों अपनी फिल्म भूल भुलैया 2 को लेकर सुर्खियों में है। आपको बता दें कि उनकी यह फिल्म जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। अब इसी बीच अभिनेता कार्तिक आर्यन को लेकर एक बड़ी खबर आ रही है। दरअसल बात यह कि कार्तिक आर्यन ने मशहूर बॉलीवुड फिल्ममेकर और डायरेक्टर करण जौहर के साथ अपने विवाद पर बात की है। गौरतलब है कि करण जौहर ने अनप्रोफेशनल रवैया बताते हुए अभिनेता कार्तिक आर्यन को अपनी फिल्म दोस्ताना 2 से बाहर कर दिया था।

जिसके बाद यह खबर आग की तरह फैले लगी और कई तरह की बातें भी सामने आई। अब इस पर कार्तिक आर्यन ने पहली बार चुप्पी तोड़ी है। हाल ही में एक बातचीत के दौरान जब कार्तिक आर्यन से पूछा गया कि, क्या इंडस्ट्री के लोगों के साथ उनके मतभेद उन्हें महंगे पड़ सकते हैं, क्योंकि वह फिल्मी बैकग्राउंड से नहीं है? इस सवाल का जवाब देते हुए कार्तिक आर्यन ने कहा कि, मैं सिर्फ अपने काम पर फोकस करता हूं। इस पर मैं बस इतना ही कहना चाहूंगा मेरी लाइन अप को देखिए।

कार्तिक आर्यन और सभी अफवाहों के बारे में पूछा गया जिनके बारे में फिल्म इंडस्ट्री के कुछ अंदरूनी लोग उनके खिलाफ लॉबी बना रहे थे। इस पर उन्होंने क्या कहा कि क्या होता है कभी-कभी लोग बात का बतंगड़ बनाने लगते हैं। इससे ज्यादा कुछ नहीं है।

<a href=https://youtube.com/embed/P2KRKxAb2ek?autoplay=1><img src=https://img.youtube.com/vi/P2KRKxAb2ek/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px none; overflow: hidden;" width="640" height="360" frameborder="0">

अगर हम बात कर रहे हैं कार्तिक आर्यन की फिल्म भूल भुलैया 2 की तो यह इसी 20 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। जिसमे कार्तिक आर्यन के साथ कियारा आडवाणी और तब्बू लीड रोल में नजर आने वाली हैं।