×

Kareena Kapoor ने शेयर की Saif Ali Khan की तस्वीर, बोली मिस्टर खान क्या यह आप है

 

मनोरंजन न्यूज डेस्क। बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री करीना कपूर खान सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहती हैं। वह आए दिन अपनी तस्वीर और वीडियो अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर करती रहती है। आपको बता दें कि करीना कपूर खान इन दिनों अपने पति सैफ अली खान और दोनों बेटे तैमूर अली खान और जहांगीर अली खान के साथ लंदन में वेकेशन का आनंद ले रहे हैं। अभिनेत्री करीना कपूर खान अपने इस वेकेशन को खुलकर एंजॉय कर रही हैं और लंदन के वेकेशन की तस्वीरें भी लगातार वो सोशल मीडिया पर शेयर कर रही है।

अब इसी बीच उन्होंने अपने पति सैफ की एक बेहद प्यारी और खूबसूरत तस्वीर शेयर की है। जिसमे वो लंदन की सड़कों पर घूमते दिखाई दे रहे हैं। करीना कपूर खान ने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि, मिस्टर खान क्या यह आप है?

इसके साथ उन्होंने हंसने वाली इमोजी भी शेयर की है। इस तस्वीर में अभिनेता सैफ अली खान लंदन की सड़कों पर घूमते हुए हाथों में बैग लिए अपनी हस्बैंड ड्यूटी को निभाते दिखाई दे रहे है। उनकी यह तस्वीरें सामने आते ही सुर्खियों में है। जिस पर लोगों की अलग अलग प्रतिक्रिया सामने आ रही है।

Celebs review जुग जुग जियो देखने के बाद बॉलीवुड सेलेब्स बोलें, क्या फिल्म है दिल छू लेने वाली

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इससे पहले भी करीना कपूर कई बार अपनी फनी तस्वीरें शेयर कर चुकी है। अगर हम बात करें करीना कपूर के काम की तो बहुत जल्द ही कई फिल्मों में नजर आने वाली है। जिसमे उनकी आमिर खान के साथ फिल्म लाल सिंह चड्ढा है। यह फिल्म इसी 11 अगस्त को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।

Charu Asopa ने Rajeev Sen के साथ अपने तलाक की खबरों को लेकर तोड़ी चुप्पी

Ibrahim Ali Khan को नहीं बल्कि इस शख्स को डेट कर रही Palak Tiwari