×

Kareena Kapoor Khan हुई ट्रोल, ड्रेस देख लोग बोले बच्चों के कपड़े पहनी हैं क्या

 

बॉलीवुड न्यूज डेस्क। बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री करीना कपूर खान अक्सर सुर्खियों में बनी रहती है। कई बार करीना कपूर खान अपनी तस्वीर और स्टाइल को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। इसी बीच अभिनेत्री अपने बड़े बेटे और पति सैफ अली खान के साथ संडे मनाने निकली थी। इस दौरान की कुछ तस्वीरें भी सामने आई है। जिसे मीडिया पर्सन ने अपने कैमरे में कैद कर लिया है। इस दौरान करीना कपूर खान अपने बेटे तैमूर अली खान के साथ शॉर्ट्स पहन कर निकली थी।

अभिनेत्री का यह लुक देखने के बाद सोशल मीडिया पर वह सुर्खियों में है। कई लोगों ने उनके इस लुक को देखकर अलग अलग कमेंट भी किया है। सामने आई इन तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि करीना कपूर खान व्हाइट कलर की शर्ट के साथ शॉर्ट्स निक्कर में है। करीना का यह लोग हर किसी का ध्यान अपनी तरफ खींच रहा है।

जिसके बाद लोगों ने अभिनेत्री के ड्रेसिंग सेंस को लेकर उनको ट्रोल करना शुरू कर दिया। इंटरनेट पर एक यूजर अभिनेत्री करीना कपूर खान से पूछा कि क्या उन्होंने बच्चों की निकर पहन रखी है। इसके अलावा करीना कपूर की ड्रेसिंग सेंस को लेकर उनको जमकर ट्रोल किया जा रहा है।

वहीं इस दौरान तैमूर अली खान व्हाइट कलर के शर्ट और पैंट में नजर आए। जबकि सैफ अली खान शर्ट और पैंट में काफी हैंडसम लग रहे थे। अगर हम बात करें करीना कपूर के काम की तो वह आने वाले दिनों में कई फिल्मों में नज़र आने वाली है। जिसमे उनकी फिल्में लाल सिंह चड्ढा है। इस फिल्म में वह आमिर खान के साथ लीड रोल प्ले कर रही हैं। लाल सिंह चड्ढा फिल्म इसी 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही हैं।