×

तीन बच्चों को लेकर घंटों एयरपोर्ट पर खड़ी रहीं Karanvir Bohra की पत्नी, फ्लाइट में चढ़ने से रोका

 

मनोरंजन न्यूज डेस्क। छोटे पर्दे के मशहूर अभिनेता करणवीर बोहरा इन दिनों अपने रियालिटी शो लॉक अप को लेकर सुर्खियों में है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, कंगना रनौत और एकता कपूर के रियलिटी शो में करणवीर बोहरा काफी अच्छा खेल रहे हैं और बीते दिनों उन्होंने खुद को लेकर एक बड़ा खुलासा भी किया था। हालांकि अब इसी बीच करणवीर बोहरा की पत्नी टीजे सिंधू को लेकर एक बड़ी खबर आ रही है। खबरों के अनुसार ऐसा कहा जा रहा है कि, करणवीर बोहरा की पत्ती टीजे सिंधू का कल का दिन बुरे सपने की तरह रहा है।

खबरों के अनुसार टीजे सिंधू अपने तीन बच्चों के साथ घंटों तक एयरपोर्ट पर फंसी रही टिकट होने के बाद भी उन्हें फ्लाइट में नहीं चलने दिया गया। ऐसे में उनका टिकट भी बर्बाद हो गया। टीजे सिंधू ने बताया कि वो अपने तीनों बच्चों के साथ दुबई जा रही थी लेकिन उन्हें दुबई जाने वाली अमीरात फ्लाइट में चढ़ने से रोक दिया गया और वह पहले मुंबई से दिल्ली आई थी और वहीं से दुबई के लिए रवाना होने वाली थी।

टीजे सिंधू ने बताया कि, अमीरात के अधिकारियों ने भी उनसे बदतमीजी से बात की। इसके अलावा उन्होंने 2 लोगों के नाम भी गिनाया। टीजे सिंधू ने कहा कि अधिकारियों का कहना था कि उनके दो बच्चों का वीजा केवल जनवरी 2022 तक था लेकिन तीसरे बच्चे का वीजा मार्च तक चल सकता है।

टीजे सिंधू ने कहा कि यह कैसे हो सकता है क्योंकि उन्होंने अपने तीनों बच्चों का वीजा एक साथ खरीदा था। सबसे ज्यादा मुझे इस बात ने परेशान किया कि मुझे मामला सुलझाने के लिए कैब के जरिए एमिग्रेशन ऑफिस के लिए कहा गया।