×

Kanika Kapoor Wedding 43 की उम्र में कनिका कपूर ने दूसरी बार रचाई शादी, सामने आई तस्वीरें

 
मनोरंजन न्यूज डेस्क। बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर सिंगर कनिका कपूर शादी के बंधन में बंध चुकी है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि उन्होंने बीते दिन यानी 20 मई को अपने एन आर आई बॉयफ्रेंड गौतम के साथ शादी के साथ फेरे लिए है। कनिका कपूर और गौतम की शादी की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। इस तस्वीर में कनिका कपूर अपनी शादी में काफी खूबसूरत और गॉर्जियस लग रही है। हम आपके लिए अपने इस लेख में कनिका कपूर की शादी की तस्वीरें लेकर आए है।

आपको बता दें कि कनिका कपूर और गौतम ने लंदन में एक दूसरे के साथ शादी के सात फेरे लिए। उनकी शादी में मशहूर सिंगर हरमीत मीत भी शामिल हुए थे। कनिका कपूर और गौतम की शादी किसी रॉयल वेडिंग से कम नहीं लग रही है और शादी की सजावट से लेकर उनकी वेडिंग ड्रेस तक हर चीज नंबर वन है। सिंगर कनिका कपूर ने अपनी शादी में लाइट पिंक कलर का लहंगा पहना है। जिसमें वह काफी ज्यादा खूबसूरत नजर आ रही हैं। उनकी शादी का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें वह अपने पति के गले में जयमाला डालती नजर आ रही है।

बता दें कि, कनिका कपूर की शादी के मौके पर उन्हें करिश्मा कपूर, रिद्धिमा कपूर साहनी, रिया चक्रवर्ती, नीति मोहन और मीरा कपूर जैसे कई सेलेब्स ने बधाई भी दी है। आपको बता दें कि कनिका कपूर की गौतम के साथ दूसरी शादी है। उनकी पहली शादी साल 1997 में हुई थी। उनसे उनके तीन बच्चे भी है। लेकिन साल 2012 में ही कनिका का उनके पहले पति से तलाक हो गया था। इसके बाद कनिका कपूर काफी समय तक अकेले रही हालांकि अब उन्होंने शायद दूसरी शादी कर ली है।