×

Ranveer Singh को लेकर KRK बोले जनता राजपाल यादव बनाने में ज्यादा समय नहीं लेती

 

मनोरंजन न्यूज डेस्क। बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता रणवीर सिंह इन दिनों अपनी चर्चित फिल्म जयेश भाई जोरदार को लेकर सुर्खियों में है। आपको बता दें कि रणवीर सिंह की यह फिल्म बीते दिन यानी 13 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। उम्मीद की जा रही थी कि रणवीर सिंह की फिल्म जयेशभाई जोरदार रिलीज के बाद बॉक्स् आफिस पर आग लगाएगी। लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। फिल्म के पहले दिन का कलेक्शन कुछ खास नहीं रहा, फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ओपनिंग डे में महज तीन करोड़ रुपए का कारोबार किया है। जो अब तक का सबसे खराब कारोबार है।

इससे पहले रणवीर सिंह की किसी भी फिल्म में इतना खराब प्रदर्शन पहले दिन नहीं किया है। अभी से अब इसी बीच अभिनेता रणवीर सिंह की जमकर आलोचना भी की जा रही है। कई लोग अभिनेता रणवीर सिंह का मजाक उड़ा रहा है। आपको बता दें कि रणवीर सिंह की पिछली रिलीज पर 83 भी बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई थी। इसके अलावा दीपिका पादुकोण की फिल्म गहराइयां भी बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी।

Rajkummar Rao और Bhumi Pednekar की फिल्म भीड़ की रिलीज डेट का खुलासा, इस दिन देगी सिनेमाघरों में दस्तक

 

ऐसे में खुदक को फिल्म क्रिटिक्स कहने वालेे केआरके ने रणवीर सिंह पर निशाना साधते हुए कहा कि, यह कड़वा सच है कि जनता रणवीर सिंह को राजपाल यादव बिना समय लगाए बना सकती है। इसके चलते कलाकारों को अपने प्रशंसकों का सम्मान करना चाहिए जो अपनी गाढ़ी कमाई से फिल्में देखकर उन्हें स्टार बनाते हैं। अगर हम बात करें फिल्म जयेश भाई जोरदार की तो इसमे रणवीर सिंह के साथ शालिनी पांडे, बोमन ईरानी और रत्ना पाठक शाह जैसे कलाकार लीड रोल में नजर आए हैं।

द कश्मीर फाइल्स को प्रोपेगेंडा बताने वालों को Anupam Kher ने जमकर लगाई लताड़, देखें पोस्ट

Kamal Haasan के खिलाफ केस दर्ज, अभिनेता पर लगा ये आरोप