×

गरीब परिवार से ताल्लुक रखते थे Johnny Lever, इस दिग्गज अभिनेता की वजह से बदली किस्मत

 

मनोरंजन न्यूज डेस्क। बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के शानदार अभिनेता और कॉमेडियन जॉनी लीवर का आज यानी 14 अगस्त को जन्मदिन है। अभिनेता जॉनी लीवर ने अपनी जिंदगी के 65 साल पूरे कर लिए हैं। जॉनी लीवर देश के सबसे मशहूर कॉमेडियन है। आज वो किसी पहचान के मोहताज नहीं है। जॉनी लीवर ऐसे कॉमेडियन और अभिनेता है, जो पिछले चार दशक से हमारा मनोरंजन करते आ रहे हैं। अपनी शानदार कॉमेडी और काॅमिक टाइमिंग से करोड़ों लोगों का दिल जीता है। आज जॉनी लीवर के जन्मदिन के खास मौके पर हम आपको उनकी जिंदगी के कुछ अनसुने किस्से सुनाने जा रहे हैं। जिसके बारे में आपको शायद ही पता होगा। जॉनी लीवर को लोग आज इसी नाम से जानते हैं, लेकिन उनका असली नाम जॉनी प्रकाश था। जॉनी प्रकाश से वो जॉनी लीवर कैसे बने।

इसका एक दिलचस्प किस्सा और कहानी है। जॉनी लीवर काफी गरीब परिवार से आते हैं। उनके पिता हिंदुस्तान लीवर में काम करते थे और उनके तीन र्भाइ और दो बहन है। जॉनी लीवर अपने भाई बहनों में सबसे बड़े हैं जिसकी वजह से घर चलाने की जिम्मेदारी उन पर आ गई थी। ऐसे में अभिनेता ने जल्द ही अपनी पढ़ाई छोड़ दी और इसके बाद उन्होंने गुजारा करने के लिए पेन बेचना शुरू कर दिया। जॉनी लीवर में हंसने और हंसाने का हुनर बचपन से ही था। वह पेन बेचते समय बॉलीवुड की फिल्मों पर गानों पर डांस करते थे और कलाकारों की मिमिक्री भी करते थे। जिससे उनकी बिक्री भी अच्छी हो जाती थी।

Raju Srivastava की रिकवरी के लिए Amitabh Bachchan ने भेजा ऑडियो मैसेज, सेहत में हो रहा सुधार

<a href=https://youtube.com/embed/Op-jE9w6Vdc?autoplay=1><img src=https://img.youtube.com/vi/Op-jE9w6Vdc/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px none; overflow: hidden;" width="640" height="360" frameborder="0">

इसके बाद जॉनी लीवर ने अपने ही पिता की कंपनी हिंदुस्तान लीवर को ज्वाइन कर लिया। जॉनी लीवर काम के साथ-साथ मस्ती भी करते थे और अपने साथी कर्मचारियों को कॉमेडी से आप हंसाया भी करते थे। एक बार एक मिमिक्री शो के दौरान फिल्म स्टार जॉनी लीवर पर सुनील दत्त की नजर पड़ी। वह उनसे काफी ज्यादा प्रभावित हुए, जिसके बाद उन्होंने जॉनी लीवर को फिल्म दर्द का रिश्ता में पहला ब्रेक दिया था। इसके बाद से जॉनी लीवर ने पीछे मुड़कर नहीं देखा और जॉनी लीवर आज देश के सबसे बड़े काॅमेडियन है। जॉनी लीवर भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर और दिग्गज कॉमेडियन और अभिनेता है। जिनकी फिल्म को लोग देखना पसंद करते हैं जब स्क्रीन पर जॉनी लीवर आते हैं तो लोग उनकी कॉमेडी को देखने के लिए जरूर उतावले होते हैं।

Salman Khan ने खटखटाया मुंबई हाईकोर्ट का दरवाजा, कहा पड़ोसी ने शेयर किया विवादित वीडियो

Akshay Kumar की फिल्म रक्षा बंधन ने दूसरे दिन बाॅक्स आफिस पर की इतने करोड़ की कमाई, देखें ताजा आंकड़ें