×

OTT प्लेटफार्म को लेकर बोलें John Abraham कहा, वो 299 रूपए में बिकने को तैयार नहीं

 

मनोरंजन न्यूज डेस्क। बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता जॉन अब्राहम इन दिनों अपनी जल्द ही रिलीज होने वाली फिल्म एक विलन रिटर्न को लेकर सुर्खियों में है। इस फिल्म में जॉन अब्राहम के अलावा तारा सुतारिया, अर्जुन कपूर और दिशा पाटनी जैसे कलाकार लीड रोल में नजर आने वाले हैं। अब इसी बीच फिल्म के प्रमोशन के दौरान अभिनेता जॉन अब्राहम ने कुछ ऐसा कह दिया है जिसकी वजह से वह सुर्खियों में है। दरअसल बात ये है कि, हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान जॉन अब्राहम ने कहा कि, वो ओटीटी पर 299 रूपए में बिकने को तैयार नहीं है। वह बड़े पर्दे के स्टार हैं। जॉन अब्राहम के बिगड़े बोल सुनकर फैंस हैरान है और सोचने पर मजबूर है कि वह इतना कॉन्फिडेंस वो कहां से लेकर आते हैं।

जबकि उनकी पिछले कई सालों से एक भी फिल्म सिनेमाघरों में हिट नहीं हुई है। जॉन अब्राहम ने कहा कि, वो ओटीटी प्लेटफॉर्म पर अपनी फिल्में नहीं देख सकते है, क्योंकि वो बड़े पर्दे के हीरो हैं। जॉन अब्राहम ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि, एक प्रोड्यूसर के तौर पर ओटीटी उनको पसंद है लेकिन एक एक्टर के तौर पर नहीं। मैं एक मीडियम और उसकी ऑडियंस के लिए फिल्में बनाता हूं, लेकिन एक एक्टर के तौर पर मैं केवल बड़े पर्दे पर ही रहना चाहता हूं। इसके आगे उन्होंने कहा कि, वह नहीं चाहते हैं कि लोग उन्हें 299 या 499 महीने देकर अपने छोटे स्क्रीन पर देखें।

<a href=https://youtube.com/embed/e6VZiwlzhSw?autoplay=1><img src=https://img.youtube.com/vi/e6VZiwlzhSw/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px none; overflow: hidden;" width="640" height="360" frameborder="0">

जॉन अब्राहम ये भी कहा कि उन्हें बहुत बुरा लगेगा जब घर पर कोई उनकी फिल्में देखते हुए बीच में ही रोक देगा। अभिनेता का ये बयान इस वक्त सुर्खियों में है जिस पर कई लोगों के अलग-अलग प्रतिक्रिया सामने आ रही है। आपको बता दें कि जॉन अब्राहम की पिछली पांच फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होते ही औंधे मुंह गिरी हैं। जिसमे रोमियो अकबर वाल्टर, बाटला हाउस, पागलपंती, मुंबई सागा सत्यमेव जयते 2 और अटैक जैसी फिल्में शामिल है।