×

15 साल बाद इस शानदार डायरेक्टर के साथ काम करने जा रहे John Abraham, आ रही ऐसी खबरें

 
मनोरंजन न्यूज डेस्क। बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता जॉन अब्राहम इन दिनों कई प्रोजेक्ट पर काम कर रहे है। जिसमें उनकी फिल्म एक विलन रिटर्न जैसी शामिल है। अब इसी बीच अभिनेता जॉन अब्राहम को लेकर एक बड़ी खबर आ रही है। जिसे सुनने के बाद जॉन अब्राहम के चाहने वालों की खुशी का ठिकाना ही नहीं होगा। दरअसल बात यह है कि, ताजा खबरों के अनुसार ऐसा कहा जा रहा है कि जॉन अब्राहम आने वाले 2 साल में छह फिल्मों की प्लानिंग कर चुके हैं और अगले महीने से 4 नए प्रोजेक्ट की शूटिंग शुरू कर देंगे।

कुछ दिनों पहले खबरों में बताया जा रहा था कि, जॉन अब्राहम साउथ की फिल्म अय्यप्पनम कोशियुम के हिंदी रीमेक में नजर आने वाले है। हालांकि अब खबर आ रही है कि फिल्म अय्यप्पनम कोशियुम के हिंदी रीमेक के निर्देशन की जिम्मेदारी मशहूर फिल्ममेकर और डायरेक्टर अनुराग कश्यप को दी गई है। इस तरह से अनुराग कश्यप और जॉन अब्राहम करीब 15 साल बाद एक बार फिर से साथ काम कर रहने जा रहे हैं। इससे पहले दोनों ने साल 2007 में नो स्मोकिंग फिल्म में एक साथ की थी।

अय्यप्पनम कोशियुम के हिंदी रीमेक फिल्म में जॉन अब्राहम के अलावा अर्जुन कपूर भी लीड रोल में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म की कहानी एक्स हवलदार और पुलिस अधिकारी की होगी। उम्मीद की जा रही है कि फिल्म अगले साल सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।

<a href=https://youtube.com/embed/e6VZiwlzhSw?autoplay=1><img src=https://img.youtube.com/vi/e6VZiwlzhSw/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px none; overflow: hidden;" width="640" height="360" frameborder="0">