×

शादी के सवाल पर Jhanvi Kapoor ने दिया ऐसा जवाब, सुनकर फैंस कर रहे तारीफ

 

मनोरंजन न्यूज डेस्क। बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री जानवी कपूर आने वाले दिनों में कई फिल्मों में नजर आने वाली है। जिसमे उनकी फिल्म गुड लक जेरी भी शामिल है। आपको बता दें कि फिल्म गुड लक जेरी से उनका पहला लुक बीते दिनों सामने आ चुका है और इसके साथ ही फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज कर दिया गया है। अभिनेत्री की गुड लक जेरी फिल्म सिनेमाघरों में नहीं बल्कि सीधे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने जा रही है। जानवी कपूर फिल्म गुड लक जेरी का प्रमोशन कर रही है और इसी दौरान उन्होंने खुद को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है।

अभिनेत्री जानवी कपूर से अक्सर उनकी शादी को लेकर सवाल किया जाता है। हालांकि अब इस मुद्दे पर खुद जानवी कपूर ने बड़ा खुलासा किया है। बोनी कपूर की बेटी जानवी कपूर के होने वाले दूल्हे को लेकर यह एक स्पेशल एक्सपेक्टेशन है। जिसका खुलासा खुद जानवी कपूर ने किया है। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान जानवी कपूर ने बताया कि, जब हम छोटे थे तब पापा मुझसे और खुशी से कहते थे कि जब तुम्हारी शादी हो तब मैं चाहता हूं कि तुम अपने होने वाले पति से कहो कि मेरे पिता ने मुझे हर जगह घूम आया है।

आपसे शादी करने से पहले। अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए जानवी कपूर ने कहा कि, उन्होंने ऐसा इसलिए बोला क्योंकि मैं या खुशी जिससे भी शादी करें वह हमें वैसा रखे जैसे हमारे पापा ने हमें रखा है। अगर हम बात करें जानवी कपूर के काम की तो वो आने वाले दिनों में गुड लक जेरी में नजर आने वाली हैं। उनकी यह फिल्म कालिया ने 29 जुलाई को ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होने जा रही है।

<a href=https://youtube.com/embed/Pwe_va9hPH0?autoplay=1><img src=https://img.youtube.com/vi/Pwe_va9hPH0/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px none; overflow: hidden;" width="640" height="360" frameborder="0">

कंगना रनौत का तापसी पन्नू को सस्ती काॅपी कहने पर Ekta Kapoor ने दिया जवाब

क्या फिल्म द इम्मोर्टल अश्वत्थामा से कट जाएगा Vicky Kaushal का पत्ता, मेकर और डायरेक्टर के बीच हुई तगड़ी बहस

बाॅलीवुड की फलाॅप फिल्मों पर Anurag Kashyap ने कहा, अंग्रेजी बोलने वाले हिंदी फिल्में बनाएंगे तो फिल्मों का हश्र यही होगा