×

Jacqueline Fernandez ने इस गाने को लेकर किया बड़ा खुलासा, सुनकर नहीं होगा यकीन

 

मनोरंजन न्यूज डेस्क। बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस जल्द ही फिल्म विक्रांत रोना में नजर आने वाली है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि फिल्म विक्रांत रोना एक पैन इंडिया फिल्म है। जिसमे जैकलीन फर्नांडिस के अलावा किच्चा सुदीप लीड रोल में नजर आने वाले है। फिल्म का ट्रेलर और टीजर बीते दिनों रिलीज किया गया था। जिसे दर्शकों की तरफ से मिली जुली प्रतिक्रिया मिली है। अब फैंस को फिल्म की रिलीज का बड़ी बेसब्री से इंतजार है।

आपको बता दें कि फिल्म में जैकलीन फर्नांडिस गेस्ट रोल में दिखाई देंगी। लेकिन इस फिल्म में जैकलीन फर्नांडिस का एक गाना भी है, जिसका टाइटल रकम्मा है। इस गाने में अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस नजर आ रही हैं और इस गाने को लेकर वह सुर्खियों में है। फिल्म के गाने रकम्मा के बारे में बात करते हुए जैकलीन फर्नांडिस ने कहा कि, कलाकार के लिए उसका हर गाना दिल के करीब होता है। किक फिल्म में जुम्मे की रात गाने से लेकर अब तक आत्मविश्वास बढ़ा है।

Taapsee Pannu ने फिल्म शाबाश मिट्ठू के बजट और ए लिस्टर्स की फीस पर कही ये बड़ी बात

<a href=https://youtube.com/embed/Exch8-Al5ZM?autoplay=1><img src=https://img.youtube.com/vi/Exch8-Al5ZM/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px none; overflow: hidden;" width="640" height="360" frameborder="0">

फिल्म में मेरा किरदार निडर है, उसके मुताबिक सोचकर ही मैंने फिल्म में डांस किया था। अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस ने कहा कि, डांस स्टेप मुश्किल है, जिसके लिए 15 दिन तक उनको इसकी तैयारी भी करनी पड़ी थी। इस फिल्म के गाने की शूटिंग कोरोना काल की दूसरी लहर के बाद की गई थी। जिसकी वजह से सेट पर सुरक्षा का भी खास ध्यान रखा गया था।

Vijay Deverakonda की फिल्म लाइगर से सामने आया धांसू पोस्टर, फैंस कर रहे तारीफ

Karan Johar के शो कॉफी विद करण के आफर को इन दो साउथ सुपरस्टार ने ठुकराया