×

ठग सुकेश चंद्रशेखर के साथ नाम जुड़ने के बाद अब इस हैंडसम हंक को डेट कर रही Jacqueline Fernandez

 

मनोरंजन न्यूज डेस्क। जैकलिन फर्नांडीस बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के उन अभिनेत्रियों के लिस्ट में आती है जो अक्सर अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती है। आपको बता दें कि, हाल ही में अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस से ईडी यानी प्रवर्तन निदेशालय ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूछताछ की थी और उन्हें कई बार पूछताछ के लिए समन भी किया गया था। बता दें कि, अभिनेत्री का नाम जैकलिन फर्नांडीस के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सामने आया था। रिपोर्ट के अनुसार जैकलिन और सुकेश चंद्रशेखर की मुलाकात चेन्नई में हुई थी और उन्होंने उनसे मिलने के लिए प्राइवेट प्लेन का इंतजाम किया था।

उनका रोमांस 2021 में शुरू हुआ और उसने कथित तौर पर उन्हें जेल से मैसेज भी किया करते थे। मनी लांड्रिंग में नाम आने के बाद जैकलिन फर्नांडीस का सुकेश चंद्रशेखर से ब्रेकअप हो गया। सुकेश से अलग होने के बाद अब अभिनेत्री की लाइफ में एक और हैंडसम हंक की एंट्री हो गई है।

ताजा खबरों के अनुसार ऐसा कहा जा रहा है कि, जैकलिन फर्नांडीस कथित तौर पर 365 डेज स्टार मिशेल मोरोन को डेट कर रही है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अभिनेता मिशेल मोरोन और जैकलीन फर्नांडिस एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप में है। जैकलिन और मिशेल को टोनी कक्कर और नेहा कक्कड़ के गाने मुड़ मुड़ के देखा गया था।

<a href=https://youtube.com/embed/MbMsyT0Rx7o?autoplay=1><img src=https://img.youtube.com/vi/MbMsyT0Rx7o/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px none; overflow: hidden;" width="640" height="360" frameborder="0">

इस गाने में दोनों की हॉट  केमिस्ट्री देखने को मिली थी। जिसे लोगों द्वारा काफी ज्यादा पसंद किया गया है। अगर हम बात करें जैकलिन फर्नांडीस की पर्सनल लाइफ की तो उन्होंने अपने रिश्ते को लेकर आधिकारिक तौर पर कोई बयान नहीं दिया है। लेकिन उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही वह दोनों बड़ा ऐलान करेंगे।