×

डग सुकेश चंद्रशेखर के साथ आ रही नेगेटिव खबरों पर आई Jacqueline Fernandez, कहा- मैंने कोई गलत नहीं किया

 

मनोरंजन न्यूज डेस्क। बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर और खूबसूरत अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस इन दिनों नेगेटिव खबरों को लेकर लगातार सुर्खियों में है। आपको बता दें कि, अभिनेत्री ऑनलाइन नफरत का शिकार लगातार हो रही है। दरअसल बात ये है कि, जैकलीन फर्नांडिस पर सुकेश चंद्रशेखर को डेट करने का आरोप लगा है। अब इस पर खुद अभिनेत्री ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। जैकलीन फर्नांडिस ने खुलासा किया है कि, वो नेगेटिव खबरों से कैसे डील कर रही है। खबरों में ऐसा बताया जा रहा है कि, जैकलीन फर्नांडिस डग सुकेश चंद्रशेखर के साथ रिश्ते में थी।

जिसकी वजह से अब वो लगातार विवादों में है और उनको एनफोर्समेंट डायरेक्टर ने पूछताछ के लिए कई बार बुलाया था। बता दें कि, डग सुकेश चंद्रशेखर पर 200 करोड़ रुपए की मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप है। जिसकी वजह से कई बार जैकलीन फर्नांडिस को पूछताछ के लिए भी बुलाया गया है। वहीं सुकेश चंद्रशेखर इन दिनों जेल में है। अब हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान अभिनेत्री ने सुकेश चंद्रशेखर और उससे जुड़ी आ रही खबरों को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

अभिनेत्री ने कहा है कि, हम चाहते हैं कि लोग हमें प्यार करें, यह बहुत सामान्य बात है। कोई अगर ऐसा नहीं करता है तो आपको बुरा लगता है, मैंने कोई गलत नहीं किया है। एक कलाकार के तौर पर आप फेमस हो, आपको अगर कोई पसंद नहीं करता है तो ये बढ़ता जाता है, सबसे मुश्किल चुनौती है। अभिनेत्री ने कहा कि आपको इसे स्वीकार करना ही होगा।

Kartik Aaryan ने अपने इस खास दोस्त के साथ मनाया फ्रेंडशिप डे, वायरल हो रहा ये खूबसूरत वीडियो

<a href=https://youtube.com/embed/4d8m59ct2wQ?autoplay=1><img src=https://img.youtube.com/vi/4d8m59ct2wQ/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px none; overflow: hidden;" width="640" height="360" frameborder="0">

आपको लोगों की नेगेटिविटी झेलनी होगी। आपको बता दें कि जैकलीन फर्नांडिस और सुकेश चंद्रशेखर के कई रोमांटिक तस्वीरें भी सामने आ चुकी है। जिसे देखकर ऐसा लगता है कि ये दोनों रिलेशनशिप में थे। अगर हम बात करें जैकलिन के काम की तो वह आने वाले दिनों में कई प्रोजेक्ट में नजर आने वाली हैं।

एयरपोर्ट पर फैन ने शाहरूख खान के साथ की बदसलूकी, तभी बीच में आ गए बेटे आर्यन, ऐसे संभला मामला

सिनेमाघरों के बाद डिजिटल प्लेटफार्म पर धमाका करेगी Akshay Kumar की रक्षा बंधन, इस ओटीटी प्लेटफार्म पर होगी रिलीज