×

Aamir Khan की फिल्म Laal Singh Chaddha को बनाने में लगा इतने साल का समय

 

मनोरंजन न्यूज डेस्क। बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता आमिर खान की जल्द ही रिलीज होने वाली फिल्म लाल सिंह चड्ढा है। जिसका ट्रेलर अभिनेता ने रविवार को इंडियन प्रीमियर लीग के फाइनल मैच के दौरान रिलीज किया था। जिसे दर्शकों की तरफ से काफी ज्यादा पसंद किया है। कई लोगों ने फिल्म लाल सिंह चड्ढा का ट्रेलर देखने के बाद कहा है कि, यह फिल्म रिलीज के बाद सुपर हिट होगी। फिल्म में आमिर खान के अलावा करीना कपूर खान, मोना सिंह और नागा चैतन्य जैसे कलाकार लीड रोल में नजर आने वाले हैं।

फिल्म की कहानी अतुल कुलकर्णी ने लिखी है। जो एक मराठी अभिनेता है। अब इस बीच फिल्म को लेकर एक बड़ी खबर आ रही है। दरअसल बात है कि हाल ही में खुलासा किया गया है कि आमिर खान ने इस फिल्म को हां कहने के लिए कितना समय लिया। आमिर खान ने लाल सिंह चड्ढा को फिल्म को हां कहने में सिर्फ 30 सेकंड का समय लिया। आमिर खान की लाल सिंह चड्ढा फिल्म हॉलीवुड अभिनेता टॉम हैंक्स द्वारा अभिनीत फिल्म फॉरेस्ट गम का हिंदी रिमेक है।

अतुल को हॉलीवुड फिल्म की ओरिजिनल स्क्रिप्ट के हिंदी रूपांतरण के लिए कहा गया था। फिल्म पर काम कई साल पहले शुरू हो गया था। लेकिन लाल सिंह चड्ढा के लिए स्टार कास्ट के चुनाव से लेकर बाकी काम में 10 साल से अधिक का समय लग गया।

<a href=https://youtube.com/embed/R6savS7m0Fg?autoplay=1><img src=https://img.youtube.com/vi/R6savS7m0Fg/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px none; overflow: hidden;" width="640" height="360" frameborder="0">

Brahmastra teaser रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म ब्रह्मास्त्र टीजर रिलीज, फैंस बोले तोड़ेगी दंगल का रिकॉर्ड

हाल ही में एक खास बातचीत के दौरान अतुल ने बताया कि, इस फिल्म का सफर बहुत लंबा है। मैंने लगभग 10 साल पहले इस फिल्म पर काम करना शुरू किया था। प्रक्रिया बहुत लंबी थी, फिल्म के लिए राइट्स लेने में लगभग 7 से 8 साल लग गए। बता दें कि, फिल्म इसी 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। जिसका निर्देशन अद्वैत चंदन ने किया है।

फिल्म सम्राट पृथ्वीराज का प्रमोशन करने वाराणसी पहुंचे Akshay Kumar, मानुषी छिल्लर भी आई नजर

साउथ के इस सुपरस्टार अभिनेता ने Aamir Khan के लिए कह दी इतनी बड़ी बात