×

Hrithik Roshan और Saif Ali Khan की फिल्म विक्रम वेधा की रिलीज का इतजार कर रहे फैंस के लिए अच्छी खबर

 

मनोरंजन न्यूज डेस्क। बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के सुपर स्टार कलाकार ऋतिक रोशन और सैफ अली खान इन दिनों अपनी फिल्म विक्रम वेधा को लेकर सुर्खियों में है। आपको बता दें कि फिल्म विक्रम वेधा की शूटिंग दोनों कलाकारों ने पूरी कर ली है। ये फिल्म जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है। लेकिन इसी बीच एक फिल्म विक्रम वेधा को लेकर एक अच्छी खबर आ रही है।

जिसे सुनने के बाद इस फिल्म की रिलीज का इंतजार कर रहे फैंस की खुशी का ठिकाना ही नहीं होगा। दरअसल बात ये है कि, खबरों में ऐसा कहा जा रहा है कि, फिल्म विक्रम वेधा का टीजर जल्द ही दर्शकों के सामने आने वाला है। जिसके लिए मेकर्स ने एक बड़ी प्लानिंग भी की है।

खबरों के अनुसार, ऋतिक रोशन और सैफ अली खान द्वारा अभिनीत फिल्म विक्रम वेधा का टीजर अगले हफ्ते थिएटर में रिलीज होने वाली आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा और अक्षय कुमार की फिल्म रक्षाबंधन के साथ अटैच हटाते नहीं होगा। बल्कि इन दोनों फिल्मों की रिलीज से पहले सीधा सिनेमाघरों में बड़े पर्दे पर दिखाया जाएगा। जिसके लिए मेकर्स ने सीधा थिएटर मालिकों से बात की है।

आपको बता दें कि, 3 साल में अभिनेता ऋतिक रोशन की पहली फिल्म है। इससे पहले ऋतिक रोशन दो सुपरहिट फिल्में दे चुके हैं। वहीं सैफ अली खान की फिल्में भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है। ऐसे में दोनों कलाकारों की फिल्म से लोगों को काफी ज्यादा उम्मीदें है।

<a href=https://youtube.com/embed/tQ0mzXRk-oM?autoplay=1><img src=https://img.youtube.com/vi/tQ0mzXRk-oM/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px none; overflow: hidden;" width="640" height="360" frameborder="0">