×

गन लाइसेंस मिलने के बाद पहली बार एयरपोर्ट पर बेखौफ अंदाज में नजर आए Salman Khan, वायरल वीडियो

 

मनोरंजन न्यूज डेस्क। बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार अभिनेता सलमान खान इन दिनों अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में है। दरअसल बात यह है कि अभिनेता सलमान खान को कुछ दिनों पहले जान से मारने की धमकी दी गई थी। जिसके बाद अभिनेता को लेकर हर रोज नई नई खबरें सामने आ रही हैं। सलमान खान की सुरक्षा के बीच खबर आई कि अभिनेता को गान लाइसेंस मिल गया है।

उन्होंने कुछ दिनों पहले ही मुंबई पुलिस में गन लाइसेंस के लिए अप्लाई किया था। अब उनको गन लाइसेंस मिल गया है और इसके बाद वह पहली बार सामने सबके सामने दिखाई दिए। सलमान खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें वह बेखौफ अंदाज में चलते नजर आ रहे हैं। अगर हम बात करें सलमान खान के वीडियो के तो इसमे वो बेखौफ होकर चलते नजर आ रहे हैं।

उनका यह वीडियो मुंबई एयरपोर्ट का बताया जा रहा है। इस वीडियो में अभिनेता सलमान खान पिंक कलर की शर्ट में नजर आ रहे हैं और उनके आसपास कुछ खास सुरक्षाकर्मी भी नजर नहीं आ रहे है।


आपकी जानकारी के लिए बता दे कि सलमान खान को पंजाबी सिंगर मूसेवाला की हत्या के बाद धमकी भरा खत मिला था। जिसके बाद अभिनेता अपनी सुरक्षा को लेकर काफी सतर्क हैं और उन्होंने गन लाइसेंस के साथ साथ अपनी कार को भी बुलेट प्रूफ कार में अपग्रेड करवाया है।