×

Punjabi Singer Sidhu Moose Wala Shot Dead सिद्धू मूसेवाला के निधन पर शोक में फिल्म इंडस्ट्री, कपिल-शहनाज ने जताया दुख

 

मनोरंजन न्यूज डेस्क। फिल्मी दुनिया से एक बड़ी और बुरी खबर आई है, जिसे सुनने के बाद हर कोई हैरान हो जाएगा। दरअसल बात यह है कि मशहूर पंजाबी सिंगर और रैपर सिद्धू मूसेवाला की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या की खबर सामने आने के बाद फिल्मी दुनिया में हड़कंप मच गया है। यह खबर सुनकर हर कोई हैरान है। खबरों में बताया जा रहा है कि जब सिद्धू मूसेवाला अपने दो साथियों के साथ अपनी गाड़ी से जा रहे थे, तभी एक गाड़ी में सवार दो लोगों ने उन पर कई राउंड फायरिंग की। गोली उनको लगी और वह बुरी तरह से घायल हो गए, ऐसे में आनन फानन में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।

 

लेकिन इलाज के दौरान ही सिद्धू मूसेवाला ने दम तोड़ दिया। खबरों के अनुसार ऐसा बताया जा रहा है कि पंजाब सरकार ने एक ही दिन पहले सिद्धू मूसेवाला की सुरक्षा वापस ले ली थी और 1 दिन बाद उनके हत्या की खबर सामने आने के बाद न सिर्फ फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े सेलेब्स बल्कि उनके चाहने वाले भी काफी ज्यादा दुखी है। पंजाबी और बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कई कलाकारों ने सिद्धू मूसेवाला के निधन पर शोक व्यक्त किया और श्रद्धांजलि भी दी है।

 

जिसमे कपिल शर्मा, शहनाज गिल, जिम्मी शेरगिल, अली गोनी, सोफी चौधरी, विशाल ददलानी और अरमान मालिक सहित जैसे कई सेलेब्स ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है। अगर हम बात करें सिद्धू मूसेवाला की तो उनका जन्म साल 1993 में हुआ था। उनका पूरा नाम शुभदीप सिंह सिद्धू उर्फ सिद्धू मूसेवाला है। जिनकी पंजाब में काफी अच्छी फैन फॉलोइंग है और वह पंजाब के मशहूर गायक है। सिद्धू मूसेवाला पर आरोप लगाया गया था कि, उन्होंने खुलेआम गन कल्चर को बढ़ावा दिया है। हालांकि अब वह हमारे बीच नहीं रहे जिसकी वजह से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है।