×

Ranbir Kapoor और Shraddha Kapoor की फिल्म के लिए फैंस को करना होगा लंबा इंतजार, सामने आई रिलीज डेट

 
बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर कलाकार रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर एक साथ एक प्रोजेक्ट पर काम कर रहे है। रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर की फिल्म का इंतजार कर रहे सांस के लिए एक अच्छी खबर आई है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पिछले दिनों खबरे सामने आई थी कि, रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर एक साथ एक फिल्म में काम करने वाले है। ये दोनों ही कलाकार लव रंजन की अगली फिल्म में नजर आ सकते हैं। हालांकि अब जो खबर आई है उसे सुनने के बाद उनके फैंस की खुशी का ठिकाना ही नहीं रहेगा।

श्रद्धा कपूर और रणबीर कपूर की इस फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया गया है। लव रंजन द्वारा निर्देशित अनटाइटल्ड फिल्म इस साल नहीं बल्कि अगले साल सिनेमाघरों में रिलीज होगी। रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर की एंटाइटल फिल्म अगले साल होली के मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। इस बात की जानकारी फिल्म के प्रोडक्शन हाउस लव रंजन फिल्म्स ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए दी है।

जिसमे बताया गया है कि, फिल्म अगले साल 8 मार्च को होली के मौके पर रिलीज की जाएगी। फिल्म फिल्म के निर्माता लव रंजन और अंकुर गर्ग है। यह फिल्म भूषण कुमार और गुलशन कुमार द्वारा प्रेजेंट की जाएगी। फिल्म में श्रद्धा कपूर और रणबीर कपूर का रोमांटिक अंदाज देखने को मिल सकता है। आपको बता दें यह पहली बार है जब दोनों कलाकार एक साथ किसी फिल्म में काम कर रहे हैं। रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर ने इस फिल्म की शूटिंग भी शूरू कर दी है।