Aamir Khan और Kiran Rao का वीडियो देख भड़के फैंस, कहा शादी का मजाक बनाते हैं ये लोग
May 26, 2022, 10:38 IST
मनोरंजन न्यूज डेस्क। बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर फिल्ममेकर और डायरेक्टर करण जौहर का बीते दिन यानी 25 मई को जन्मदिन था। उन्होंने अपनी जिंदगी के 50 साल पूरे कर लिए हैं। इस खास मौके पर करण जौहर ने अपने घर पर पार्टी ऑर्गेनाइज की थी। जिसमे बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों ने शिरकत की थी। करण के इस खास दिन पर बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहे जाने वाले आमिर खान पूर्व पत्नी किरण राव के साथ पहुंचे थे। इस मौके पर आमिर खान और किरण राव ने हर किसी का ध्यान अपनी तरफ खींचा और इस पार्टी में दोनों एक दूसरे के साथ काफी खुश दिखाई दे रहे थे।
एक यूजर ने कमेंट करते हुए कहा कि, पहले यह लोग शादी का मजाक बनाते हैं और अब तलाक का भी मजाक बना रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि, जब साथ ही घूमना है और कपल की तरह पोज मारना है तो तलाक ही क्यों लेते हैं यह लोग। आपको बता दें कि, करण जौहर की बर्थडे पार्टी में आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, जानवी कपूर, सैफ अली खान, करीना कपूर खान, अनन्या पांडे और ऋतिक रोशन जैसे कई कलाकारों ने अपने-अपने स्टाइलिश अंदाज में एंट्री की थी।