×

कंगना रनौत का तापसी पन्नू को सस्ती काॅपी कहने पर Ekta Kapoor ने दिया जवाब

 

बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री तापसी पन्नू की जल्द ही रिलीज होने वाली फिल्म दोबारा है। जिसका ट्रेलर बीते दिनों मेकर ने रिलीज कर दिया है। फिल्म का निर्देशन डायरेक्टर अनुराग कश्यप ने किया है। जिसमे अभिनेत्री तापसी पन्नू का एक बार फिर से दमदार अवतार देखने को मिला है। अभिनेत्री कंगना रनौत ने भी तापसी पन्नू पर निशाना साधती रहती हैं। दरअसल बात यह है कि, कंगना अक्सर तापसी पन्नू पर सस्ती कॉपी कहकर निशाना साधते रहती है।

हालांकि अब एकता कपूर ने इन दोनों को लेकर आपकी प्रतिक्रियाएं दी हैं। एकता कपूर फिल्म दोबारा के ट्रेलर लॉन्च पर नजर आई थी। इस फिल्म में तापसी पन्नू लीड रोल में है। एकता कपूर के अलावा फिल्म के ट्रेलर लॉन्च पर डायरेक्टर अनुराग कश्यप भी नजर आए। कंगना ने ताप्सी पन्नू को एक इंटरव्यू के दौरान सस्ती कॉपी बताया था। अब एकता कपूर से इन दोनों के बीच के अंतर के बारे में पूछा गया तो उन्होंने दोनों के बीच समानता को लेकर बात की।

उन्होंने कहा कि, दोनों के बीच एक ही समानता है कि, दोनों बहुत ही शानदार एक्ट्रेस हैं और दोनों को एक दूसरे के खिलाफ लड़ाना ये हमारा काम नहीं है। हम महिलाएं हैं हम एक दूसरे का क्राउन एडजेस्ट करती है निकालती नहीं है। अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए एकता कपूर ने कहा कि, मुझे इन कलाकारों के साथ काम करके अच्छा लगा अगर कोई दिलचस्प प्रोजेक्ट आएगा तो मैं इन दोनों से कहूंगी कि, वह फिल्म की कहानी पढ़े और ऐसे अच्छे कलाकारों के साथ काम करके मुझे और अच्छा लगेगा।

<a href=https://youtube.com/embed/DoAouCAhDW0?autoplay=1><img src=https://img.youtube.com/vi/DoAouCAhDW0/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px none; overflow: hidden;" width="640" height="360" frameborder="0">

तापसी और कंगना दोनों ही ब्रिलियंट एक्ट्रेस हैं। अगर बात करें फिल्म दोबारा की तो यह फिल्म 19 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। जिसमे तापसी पन्नू लीड रोल में नजर आएंगी। इसका निर्देशन अनुराग कश्यप ने किया है।