×

क्या Tiger Shroff और Disha Patanai का हो गया ब्रेकअप, रही ऐसी खबरें

 

मनोरंजन न्यूज डेस्क। बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर कलाकार टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी इंडस्ट्री के सबसे खूबसूरत कपल की लिस्ट में आते हैं। इन दोनों के अफेयर और रिलेशनशिप को लेकर अक्सर कोई ना कोई खबरें सामने आती रहती हैं। हालांकि अब इसी बीच टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी को लेकर एक बड़ी और हैरान करने वाली खबर सामने रही है। जिस पर उनके चाहने वालों को यकीन करना बहुत मुश्किल होगा।

इस वक्त की आई ताजा खबरों के अनुसार ऐसा कहा जा रहा है कि, टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी का ब्रेकअप हो गया है। रिपोर्ट के अनुसार टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी के रास्ते अलग हो गए हैं। यानी दोनों ने ब्रेकअप कर लिया है। इस बात की जानकारी सामने नहीं आई है कि, दोनों का रिश्ता टूटने का क्या कारण है। लेकिन इतना जरूर कहा जा रहा है कि टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी के बीच पिछले काफी समय से कुछ ठीक नहीं चल रहा है।

जिसकी वजह से दोनों ने एक दूसरे के साथ ब्रेकअप कर लिया है और इस रिलेशनशिप से बाहर निकल गए हैं। खबरों के अनुसार कहा जा रहा है कि इस खबर को टाइगर श्रॉफ के दोस्त ने कंफर्म किया है। हालांकि आपको बता दें कि दोनों के ब्रेकअप को लेकर अभी तक टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी की तरफ से कोई भी प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। इस वक्त दोनों कलाकार अपने अपने काम पर फोकस कर रहे हैं।

<a href=https://youtube.com/embed/F2lN25IayH8?autoplay=1><img src=https://img.youtube.com/vi/F2lN25IayH8/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px none; overflow: hidden;" width="640" height="360" frameborder="0">

अगर इन खबरों में जरा भी सच्चाई है तो ये दोनों के चाहने वालों को तगड़ा झटका लगने वाला है। क्योंकि पिछले काफी समय से दिशा पाटनी और टाइगर श्रॉफ के रिलेशनशिप की खबरें सामने आने के बाद फैंस उम्मीद लगा रहे थे कि यह दोनों जल्दी एक दूसरे के साथ शादी कर लेंगे। लेकिन अब उनके ब्रेकअप की खबरों ने फैंस को हैरान कर दिया है।