×

Deepika Padukone का बढ़ा हार्ट रेट, अभिनेत्री को ले जाया गया अस्पताल

 

मनोरंजन न्यूज डेस्क। बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर और खूबसूरत अभिनेत्री दीपिका पादुकोण को लेकर एक हैरान करने वाली खबर आ रही है। जिसे सुनने के बाद अभिनेत्री के चाहने वालों को तगड़ा झटका लगने वाला है। दरअसल बात यह है कि दीपिका पादुकोण की तबीयत अचानक खराब हो गई, जिसके बाद उन्हें हैदराबाद के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। खबरों के अनुसार ऐसा कहा जा रहा है कि दीपिका पादुकोण को दिल की धड़कन बढ़ने की शिकायत थी, जिसके बाद आनन-फानन में उन्हें हैदराबाद के अस्पताल ले जाया गया, जहां पर अभिनेत्री को डॉक्टरों ने भर्ती कर लिया।

अब खबरें आ रही हैं कि अभिनेत्री की सेहत में सुधार है और उन्होंने अपनी अपकमिंग फिल्म प्रोजेक्ट के की शूटिंग भी शुरू कर दी है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि दीपिका पादुकोण इन दिनों कई प्रोजेक्ट पर काम कर रही है। जिसमे उनकी फिल्म प्रोजेक्ट के भी शामिल है।

इस फिल्म में दीपिका पादुकोण के साथ साउथ के सुपरस्टार अभिनेता प्रभास नजर आने वाले हैं। इस फिल्म का निर्देशन नाग अश्विन कर रहे हैं। बता दें कि ये पहली बार होगा जब दीपिका पादुकोण और प्रभास सिल्वर स्क्रीन पर किसी फिल्म में एक साथ नजर आने वाले हैं। इसके अलावा फिल्म में बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन भी अहम रोल में नजर आएंगे।

<a href=https://youtube.com/embed/Yy8SKJygKD4?autoplay=1><img src=https://img.youtube.com/vi/Yy8SKJygKD4/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px none; overflow: hidden;" width="640" height="360" frameborder="0">