×

Ranbir Kapoor की फिल्म Brahmastra का डांस का भूत गाना जल्द होने वाला है रिलीज, मेकर ने दी जानकारी

 

मनोरंजन न्यूज डेस्क। बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार अभिनेता रणबीर कपूर इन दिनों अपनी फिल्म ब्रह्मास्त्र को लेकर सुर्खियों मंक है। आपको बता दें कि फिल्म का प्रमोशन कलाकारों ने शुरू कर दिया है। ब्रह्मास्त्र फिल्म 9 सितंबर को देशभर के सिनेमाघरों में कई भाषाओं में रिलीज होने जा रही है। बता दें कि, फिल्म के प्रमोशन के बीच ही मेंकर गाना भी रिलीज कर रहे हैं। केसरिया और देवा देवा के बाद फिल्म का तीसरा गाना डांस का भूत जल्द रिलीज होने वाला है।

इस गाने की रिलीज के बारे में धर्मा प्रोडक्शन अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर जानकारी दी है। जिसमे अभिनेता रणबीर कपूर भीड़भाड़ जगह पर डांस करते दिखाई दे रहे है। इस गाने के बारे में जानकारी शेयर करते हुए धर्मा प्रोडक्शन ने लिखा कि, देखेगा जमाना हमारी सूफियाना सी पार्टियां कल आने वाला है डांस का भूत साॅन्ग की धुन पर जुड़ने के लिए तैयार हो जाइए।

ब्रह्मास्त्र फिल्म का गाना जल्द ही रिलीज होने वाला है। अगर हम बात करें ब्रह्मास्त्र की तो इस फिल्म में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के अलावा मौनी राय, अमिताभ बच्चन, नागार्जुन और डिंपल कपाड़िया जैसे कलाकार लीड रोल में नजर आने वाले हैं।

<a href=https://youtube.com/embed/V5jVntRVl-0?autoplay=1><img src=https://img.youtube.com/vi/V5jVntRVl-0/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px none; overflow: hidden;" width="640" height="360" frameborder="0">

इसका निर्देशन अयान मुखर्जी ने किया है। ब्रह्मास्त्र एक सुपरनैचुरल साई फाई फिल्म होने वाली है। जिसकी रिलीज का फैंस पिछले काफी समय से इंतजार कर रहे है।