×

महेश बाबू के बॉलीवुड को लेकर दिए बयान पर Boney Kapoor ने दी अपनी प्रतिकिया, कहा मैं कमेंट नहीं कर सकता

 
 
मनोरंजन न्यूज डेस्क। साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार अभिनेता महेश बाबू इन दिनों विवादों में है। दरअसल बात यह कि हाल ही में एक इवेंट के दौरान महेश बाबू ने बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री को लेकर बयान दिया था। जिसमे उन्होंने कहा था कि बॉलीवुड उन्हें अफोर्ड नहीं कर सकता है। अपने इस बयान की वजह से वह लगातार सुर्खियों में है। महेश बाबू के इस बयान पर बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े तमाम सब अपना अपना रिएक्शन दे चुके हैं। जिसमें राम गोपाल वर्मा, सुनील शेट्टी, मुकेश भट्ट सहित तमाम सेलेब्स के नाम शामिल हैं। अब इस बयान पर प्रोड्यूसर बोनी कपूर ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

बोनी कपूर में एक खास बातचीत के दौरान महेश बाबू के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि, मैं इस पर कमेंट नहीं कर सकता क्योंकि मैं बॉलीवुड और साउथ दोनों तरफ से जुड़ा हुआ हूं। मैंने तमिल और तेलुगु फिल्में भी की है और जल्द ही मलयालम और कन्नड़ फिल्म में भी काम करने वाला हूं। इसलिए वह इस पर कमेंट करने के लिए सही व्यक्ति नहीं है।

<a href=https://youtube.com/embed/tVr9v3o7iHY?autoplay=1><img src=https://img.youtube.com/vi/tVr9v3o7iHY/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px none; overflow: hidden;" width="640" height="360" frameborder="0">

महेश बाबू को जो कुछ भी लगता है और यह कहने का अधिकार है। उन्हें शायद लगता है कि हिंदी फिल्म इंडस्ट्री होने अफोर्ड नहीं कर सकता ऐसा कहने के लिए उनके अपने कारण हो सकते है। हर किसी का अपना ओपिनियन है और हम कमेंट करने वाले कौन होते हैं। बता द कि जब महेश बाबू ने कहा था कि बॉलीवुड उन्हें अफोर्ड नहीं कर सकता है इसके बाद उनकी खूब आलोचना हुई थी। हालांकि बाद में महेश बाबू ने सफाई पेश करते हुए कहा कि मैं सिनेमा से प्यार करता हूं और सभी भाषाओं की इज्जत करता हूं।