Bobby Deol का बेटा आर्यमन जल्द कर सकता है बॉलीवुड में डेब्यू, अभिनेता ने कही ये बात
बॉलीवुड न्यूज डेस्क। बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता बॉबी देओल ने बरसात फिल्म के जरिए अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। उनकी ये फिल्म साल 1995 में रिलीज की गई थी। इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों में काम किया और उनकी फिल्मों को लोगों ने काफी ज्यादा पसंद भी किया है। इसके अलावा आने वाले दिनों में भी बॉबी देओल कई फिल्मों में दिखाई देने वाले हैं। अब इसी बीच खबरों में ऐसा कहा जा रहा है कि, बॉबी देओल के बेटे आर्यमन देओल जल्द ही बॉलीवुड में अपने अभिनय करियर की शुरुआत कर सकते हैं।
बॉबी देओल ने अपने बेटे की लॉन्चिंग को लेकर एक खास बातचीत पर बड़ा खुलासा किया और इसके साथ ही ही अपने बेटे के लुक्स को लेकर भी बात की और उन्होंने बताया कि, गुड लुक बॉलीवुड में सफलता की गारंटी नहीं है। अभिनेता ने इंटरव्यू में बताया कि, लोगों से मेरे बेटे को के गुड लुक्स को कंप्लीमेंट मिल रहा है। जहां फैंस ने कहा कि, आर्यमान सुपरस्टार हो सकता है। वहीं बॉबी देओल ने कहा कि, अच्छा दिखना एक प्लस पॉइंट है, लेकिन ये सफलता की गारंटी नहीं देता है।
अभिनेता ने कहा कि, जब वो बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे थे तो लोग उनसे यही बात कहते थे कि, वो दिखने में अच्छा है और वो सुपरस्टार बनेगा। अभिनेता ने कहा कि हकीकत मैं जानता हूं। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि, आप कैसे दिखते हैं। अगर दर्शक आपको देखना चाहते हैं तो वे जरूर देखेंगे कोई नहीं जानता कि, फ्यूचर में क्या होने वाला है। खैर अगर हम बात करें बॉबी देओल के काम की तो वो आने वाले दिनों में कई फिल्मों और वेब सीरीज में नजर आने वाले है।