×

Raju Srivastav की तबीयत को लेकर आई बड़ी खबर, डाॅक्टर और परिवार को जल्द होश आने की उम्मीद

 

मनोरंजन न्यूज डेस्क। देश के मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव पिछले काफी समय से दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती हैं। उनको अस्पताल में भर्ती हुए 21 दिन बीत चुके हैं। राजू श्रीवास्तव अस्पताल में जिंदगी मौत से लड़ रहे हैं। उनकी तबीयत पिछले 3 दिनों से स्थिर बताई जा रही है। उनकी सेहत में कोई बड़ा बदलाव नहीं नजर आ रहा है। लेकिन कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव के परिवार और डॉक्टर को उम्मीद है कि वह जल्द ही होश में आ जाएंगे।

बता दें कि इस वक्त वो अस्पताल में है और बेहोश हैं। उन्हें वेंटिलेटर स्पोर्ट पर रखा गया है। खबरों के अनुसार बताया जा रहा है कि, पहले के मुकाबले में राजू श्रीवास्तव की तबीयत में सुधार हुआ है। लेकिन अभी भी वह 40 प्रतिशत ऑक्सीजन वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं। उन्हें पिछले 36 घंटे में कोई बदलाव नहीं हुआ है। इसका मतलब राजू श्रीवास्तव 60 प्रतिश ऑक्सीजन नेचुरल ले रहे हैं।

बता दें कि, राजू श्रीवास्तव की बॉडी का मोमेंट बढ़ा है। लेकिन वो अभी भी होश में नहीं है। डॉक्टर इसे सुधार मान रहे हैं। राजू श्रीवास्तव को रोजाना लिक्विड डाइट दी जा रही है, उनको नली के जरिए दूध वा जूस दिया जा रहा है। आपको बता दें कि राजू श्रीवास्तव को बीते 10 अगस्त को वर्कआउट के दौरान दिल का दौरा पड़ा था। जिसके बाद उन्हें दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती किया गया था।